Top 7 TV Gossips: रश्मि देसाई ने TV की दुनिया में की धाकड़ वापसी, जन्नत जुबैर संग शादी रचाएंगे फैजल शेख?
Top 7 TV Gossips 28 February, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ रश्मि देसाई ने टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है। वहीं दूसरी ओर विवियन डीसेना ने बताया कि लोग उन्हें घमंडी क्यों समझते हैं।

28 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
Top 7 TV Gossips 28 February, 2025: टीवी से रोजाना ही बड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। इसके सितारों के साथ-साथ इसके शोज भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। आज भी रश्मि देसाई से लेकर फैजल शेख जैसे कई सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। जहां एक तरफ रश्मि देसाई ने 'वागले की दुनिया' के साथ टीवी पर जबरदस्त वापसी की है। वहीं दूसरी ओर फैजल शेख ने बताया कि इस शो के बाद उनकी शादी हो जाएगी। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

तो इसलिए विवियन डीसेना को घमंडी समझते हैं लोग
विवियन डीसेना ने हाल ही में बयां किया कि आखिर लोग उन्हें घमंडी क्यों समझते हैं। विवियन डीसेना ने कहा, "मैं वो इंसान हूं जो अपनी दुनिया में खोया रहता है। तो लोग समझते हैं, "यार इसमें बड़ा एटीट्यूड है। पता नहीं क्या समझता है अपने आपको।"

रश्मि देसाई ने की टीवी की दुनिया में वापसी
रश्मि देसाई बीते काफी वक्त से टीवी की दुनिया से दूर थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने 'वागले की दुनिया' में बतौर मीनाक्षी एंट्री की है। उनकी टीवी पर वापसी को देख फैंस की खुशी भी अलग स्तर पर है।

सुरभि चंदना ने लगाया ग्लैमर का तड़का
सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेह ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। फोटो में सुरभि ज्योति के पोज देखने लायक रहे। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

जन्नत जुबैर संग शादी रचाएंगे मिस्टर फैजू?
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में जजेस संग बात करते हुए फैजल शेख कहते दिखे, "ये शो के बाद तो मेरी पक्का शादी हो जाएगी।" इसपर फराह खान ने उन्हें छेड़ते हुए कहा, "मैं तो करा के रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर तो कराऊंगी मैं।" फराह खान की बातें सुन फैजू शर्म से लाल हो गए।

देबिना बनर्जी बुरी तरह हुईं ट्रोल
देबिना बनर्जी ने हाल ही में गुरमीत चौधरी का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिससे जुड़ा वीडियो भी कपल ने शेयर किया है। लेकिन वीडियो में जहां देबिना बनर्जी गुरमीत चौधरी के साथ बैठी दिखीं तो वहीं एक्टर के मम्मी-पापा खड़े नजर आए। इस बात के लिए लोगों ने देबिना को ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उन्होंने बूढ़े मां-बाप को सीट तक नहीं दी।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पति और बेटे संग शेयर की फोटो
देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पति और बेटे के साथ पोज देती नजर आईं। फोटो में देवोलीना के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई।

हेली शाह और शहजाद शेख के हाथ लगा कलर्स का नया शो
कलर्स पर जल्द ही नया शो दस्तक देने वाला है, जिसका नाम है 'ज्यादा मत उड़।' खबरों की मानें तो इस शो में हेली शाह और शहजाद शेख मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
सोनीपत के 5 सबसे महंगे इलाके, अमीरों की है पहली पसंद
May 13, 2025

आदमपुर एयरबेस में PM मोदी की हुंकार, जवानों की असाधारण वीरता को सराहा , बोले -PAK को भारतीय सेना ने चटाई धूल

थायराइड को जड़ से खत्म करना है तो रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, हमेशा बनी रहेगी फिटनेस

Anupama 7 Twist: कोठारी परिवार में कब्जा जमाने के लिए माही ने फेंक दिया है पासा, मकड़ी के जाल में बुरा फंसेगी अनुपमा

GHKKPM 7 Maha Twist: सई से मिलकर नील की आंखें होंगी नम, सवि के सामने खुलेगा रजत का गहरा राज

टाइम मशीन में रखो कदम, 90 के दशक के सुनहरे दौर की आ जाएगी याद, विंटेज माहौल में यहां जाएं घूमने

कल का मौसम 14 May 2025 : गर्मी पर मानसून लगाएगा ब्रेक, 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

चेतक की चार लाइन से PM नरेंद्र मोदी ने बताई हिंदुस्तान की ताकत, पढ़ें महाराणा प्रताप के घोड़े पर लिखी वह पूरी कविता

OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी

रिश्ते हुए शर्मसार : देवर-देवरानी ने भाभी को अर्धनग्न करके पीटा, जान से मारने की कोशिश

Cipla Dividend: सिप्ला को हुआ 1222 करोड़ रु का प्रॉफिट, किया 16 रु के डिविडेंड का ऐलान, 27 जून है रिकॉर्ड डेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited