Top 7 TV Gossips: अभिषेक कुमार के गालों पर एल्विश यादव ने किया किस, आरती सिंह और दीपक चौहान ने फिर लिये 7 फेरे

Top 7 TV Gossips 28 April, 2025: टीवी की दुनिया रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। जहां एक तरफ एल्विश यादव ने भाईचारा दिखाते हुए अभिषेक कुमार को किस कर लिया। वहीं दूसरी ओर आरती सिंह और दीपक चौहान ने फिर से शादी रचाई है।

28 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
01 / 08

28 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 28 April, 2025: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। एल्विश यादव से लेकर आरती सिंह और भारती सिंह जैसे कई स्टार्स आज चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। जहां अपना भाईचारा दिखाते हुए एल्विश यादव ने अभिषेक कुमार को किस कर लिया। वहीं दूसरी ओर आरती सिंह और दीपक चौहान ने उत्तराखंड के एक खास मंदिर में फिर से शादी रचाई है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

तेनाली रामा में हुई कुणाल कपूर की एंट्री
02 / 08

'तेनाली रामा' में हुई कुणाल कपूर की एंट्री

​सोनी सब के मशहूर सीरियल 'तेनाली रामा' में हाल ही में एक्टर कुणाल कपूर की एंट्री हुई है। वह शो में लक्ष्मणप्पा भट्टरू की भूमिका अदा करते नजर आएंगे।​

पहलगाम हमले पर बोलीं चारू असोपा
03 / 08

पहलगाम हमले पर बोलीं चारू असोपा

​पहलगाम हमले को लेकर चारू असोपा ने कहा, "जो कुछ भी पहलगाम में हुआ, मुझे बाहर जाने में बहुत घबराहट होती है। ये जो हादसा हुआ है, फ्लाइट लेकर कहीं जाना, छुट्टी मनाना तो भूल ही जाओ, काम के लिए भी बाहर निकलने में घबराहट होती है। मैं उम्मीद करती हूं कि कोई कार्रवाई होगी और आतंकियों को सख्त सजा मिलेगी।"​

अभिषेक कुमार के गालों पर एल्विश यादव ने किया किस
04 / 08

अभिषेक कुमार के गालों पर एल्विश यादव ने किया किस

​अभिषेक कुमार और एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिषेक कुमार के एक व्लॉग में एल्विश यादव उनके गालों पर किस करते दिखाई दिये। एल्विश यादव ने कहा कि अभिषेक उनके भाई की तरह हैं। उन्होंने एक्टर को किस करते हुए फैंस को ब्रो कोड दिखाया।​

कश्मीर पर्यटन बॉयकॉट करने की बात पर अर्जुन बिजलानी ने दिया ये रिएक्शन
05 / 08

कश्मीर पर्यटन बॉयकॉट करने की बात पर अर्जुन बिजलानी ने दिया ये रिएक्शन

​कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में इस कदर आक्रोश दिखा कि उन्होंने कश्मीर पर्यटन को बॉयकॉट करना ही शुरू कर दिया। इस मामले पर अर्जुन बिजलानी ने कहा, "ये कश्मीर की अर्थव्यवस्था को असर करेगी, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। खासकर तब जब पर्यटन बढ़ रहा है। लोग वहां जा रहे हैं।"​

तेजस्वी प्रकाश के हाथ लगी नई वेब सीरीज
06 / 08

तेजस्वी प्रकाश के हाथ लगी नई वेब सीरीज

​तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के हाथ 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' वेबसीरीज लगी है, जिसमें वह अनुद सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी।​

पूरे परिवार को भारती सिंह ने तोहफे में दिया दुबई ट्रिप
07 / 08

पूरे परिवार को भारती सिंह ने तोहफे में दिया दुबई ट्रिप

​भारती सिंह की दरियादिली से हर कोई वाकिफ है। कुछ वक्त पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से दुबई गए थे। लेकिन इस बार दोबारा उन्होंने दुबई ट्रिप प्लान किया और किसी को बताए बगैर अपने परिवार व हाउस हेल्प के लिए भी प्लानिंग कर ली। वहीं जब भारती सिंह ने अपनी हाउस हेल्प मनीषा से ये बात बताई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारती सिंह की दरियादिली देख फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं।​

आरती सिंह और दीपक चौहान ने त्रियुंगीनारायण ने फिर की शादी
08 / 08

आरती सिंह और दीपक चौहान ने त्रियुंगीनारायण ने फिर की शादी

​आरती सिंह और दीपक चौहान ने शादी की पहली सालगिरह पर त्रियुंगीनारायण में फिर से शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये दीपक का सपना था कि यहां शादी हो और हमें भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिले।" बता दें कि कपल ने अपनी इस शादी पर वही कपड़े पहने, जो उन्होंने पहली शादी पर पहने थे।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited