Top 7 TV Gossips 24 October, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स आज सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। जहां दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनके सिर में बाल बेहद कम हो गए हैं और अब वह हेयर पैच का इस्तेमाल करेंगी। वहीं दूसरी ओर आलोक नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे इतर 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री होने वाली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की 7 बड़ी खबरों पर-
टीवी एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर के हाथ नया शो लगा है। बताया जा रहा है कि कलर्स टीवी पर आने वाले मुक्ता डोंड के अपकमिंग शो में मुग्धा चापेकर लीड रोल अदा करेंगी। हालांकि इस शो का नाम और थीम सामने आना बाकी है। वहीं उनके साथ शो में आदित्य रेडिज मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं।
'बिग बॉस 19' को लेकर लगातार ये खबर आ रही है कि शो से अमाल मलिक कुछ वक्त के लिए बाहर हो सकते हैं। वह अपने स्वास्थ्य के लिए 'बिग बॉस 19' से बाहर आएंगे। हालांकि उन्हें डायरेक्ट शो में नहीं भेजा जाएगा, बल्कि वह पहले सीक्रेट रूम में जाएंगे। अब इस खबर पर अमाल के पिता ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि बहुत हो गया अब बस, मिलते हैं 28 अक्टूबर को। संगीत ही हमारी डेस्टिनी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबर आ रही है कि वह 'बिग बॉस 19' में इस वीकेंड का वार पर बतौर मेहमान कदम रखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा कंटेस्टेंट्स के साथ टास्क खेलते हुए भी नजर आ सकती हैं।
'लाफ्टर शेफ्स 3' टीवी पर दस्तक देनेके लिए तैयार है। शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वह शो में नजर आ सकती हैं। बता दें कि पिछले सीजन में वह मेहमान बनकर आई थीं।
'बिदाई' एक्टर आलोक नाथ पर कानूनी काज गिर चुकी है। 5 करोड़ के निवेश व धोखाधड़ी केस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आलोक नाथ के अलावा इस मामले में श्रेयास तलपड़े और 20 अन्य लोगों पर भी कानून का डंडा चला है।
'अनुपमा' में डिंपी की भूमिका अदा करने वाली निशी सक्सेना एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि निशी सक्सेना के हाथ जीटीवी का पॉपुलर शो 'वसुधा' लगा है। इस शो में वह अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
कैंसर के इलाज से गुजर रहीं दीपिका कक्कड़ को हेयरफॉल की परेशानी हो रही है। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे बाल कभी इतने पतले नहीं थे, अब तो इसमें से जगह भी नजर आने लगी है। तो मैं जल्द ही हेयर पैच पहनना शुरू करूंगी।"