Top 7 TV Gossips: तान्या मित्तल के हाथ लगा एकता कपूर का प्रोजेक्ट! अमाल मलिक ने सरेआम मांगी बसीर से माफी

Top 7 TV Gossips 17 February, 2026: टीवी का गलियारा हमेशा की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। तान्या मित्तल को एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर फॉलो किया है, जिसके बाद से उनके साथ में नए प्रोजेक्ट में आने की अटकलें लग रही हैं। वहीं अमाल मलिक ने सरेआम बसीर अली से माफी मांगी है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 17 2026, 16:46 IST
अमाल मलिक ने सरेआम बसीर अली से मांगी माफीImage Credit : Instagram01 / 08

अमाल मलिक ने सरेआम बसीर अली से मांगी माफी

​अमाल मलिक ने एक ट्वीट कर बसीर अली और उनके फैंडम से माफी मांगी है। दरअसल, अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर बसीर अली के खिलाफ कुछ ट्वीट को लाइक कर दिया था, जबकि सिंगर का कहना है कि उन्होंने उन ट्वीट को ध्यान से पढ़ा व देखा नहीं। ऐसे में अमाल मलिक ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। उनका कहना है कि मैं 'दिल से सॉरी' कहता हूं।​

तान्या मित्तल को एकता कपूर ने किया इंस्टाग्राम पर फॉलोImage Credit : Instagram02 / 08

तान्या मित्तल को एकता कपूर ने किया इंस्टाग्राम पर फॉलो

​'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल को हाल ही में एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। इसके बाद से ही अटकलें लग रही हैं कि एकता कपूर जल्द ही तान्या के साथ एक प्रोजेक्ट करने वाली हैं।​

जब अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी के बीच आया तलाक का जिक्रImage Credit : Instagram03 / 08

जब अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी के बीच आया तलाक का जिक्र

​अर्चना पूरन सिंह ने अपने हाल ही के यू-ट्यूब वीडियो में बताया कि उन्होंने एक बंगला खरीदने के बाद दूसरा भी खरीदने का फैसला किया। लेकिन इस फैसले पर परमीत सेठी ने कहा था, "पागल हो गई हो क्या? दो बंगले? हमारा तलाक हो जाएगा।" वहीं अर्चना का कहना था कि अगर मुझे खरीदना है तो मैं दो खरीदूंगी। अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि वह तीसरा बंगला भी खरीदना चाहती थीं, लेकिन परमीत सेठी ने कहा था, "अब पक्का अपना तलाक हो जाएगा।"​

एक-दूजे को डेट कर रहे हैं निहारिका तिवारी और सौरभ बेदीImage Credit : Instagram04 / 08

एक-दूजे को डेट कर रहे हैं निहारिका तिवारी और सौरभ बेदी

​'स्प्लिट्जविला 16' फेम निहारिका तिवारी और सोरभ बेदी को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, दोनों ने साथ में एक फोटो शेयर की, जिसमें निहारिका, सौरभ के कंधे पर सिर रखे नजर आईं। वहीं फोटो पर राजमा और तीखी मिर्च का इमोजी भी नजर आया।​

1.5 साल का ब्रेक लेने पर राजीव खंडेलवाल को मिली थी चेतावनीImage Credit : Instagram05 / 08

1.5 साल का ब्रेक लेने पर राजीव खंडेलवाल को मिली थी चेतावनी

​'कहीं तो होगा' को अचानक छोड़कर राजीव खंडेलवाल ने करीब 1.5 साल का ब्रेक लिया था। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं अपनी मां को छुट्टियों पर ले गया। उस वक्त भी लोगों ने कहा कि ये तुम बहुत बड़ा जोखिम उठा रहे हो।"​

सूट पहन बेहद खूबसूरत लगीं हिना खानImage Credit : Instagram06 / 08

सूट पहन बेहद खूबसूरत लगीं हिना खान

​हिना खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। इन तस्वीरों में हिना खान का अंदाज और खूबसूरती देखने लायक रही।​

समर्थ जुरेल की जिंदगी में दी प्यार ने दस्तक?Image Credit : Instagram07 / 08

समर्थ जुरेल की जिंदगी में दी प्यार ने दस्तक?

​'लाफ्टर शेफ्स 3' के एपिसोड में निया शर्मा ने समर्थ जुरेल से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं। इसपर उन्होंने हां में जवाब दिया। लेकिन अंकिता लोखंडे ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे सबको लगने लगा कि वह झूठ बोल रहे हैं। वहीं कश्मीरा शाह ने भी कहा कि समर्थ जुरेल कमिटेड हैं। कुछ देर तक शांत रहने के बाद समर्थ ने बताया कि वह सच में सिंगल हैं।​

17 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram08 / 08

17 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 17 February, 2026: टीवी का गलियारा हमेशा की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस लिस्ट में अमाल मलिक से लेकर हिना खान और तान्या मित्तल तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ तान्या मित्तल को एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर फॉलो किया है, जिसके बाद से उनके साथ में नए प्रोजेक्ट में आने की अटकलें लग रही हैं। वहीं अमाल मलिक ने सरेआम बसीर अली से माफी मांगी है। इसी तरह की कई खबरें आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!