Top 7 TV Gossips: बसीर अली का सोशल मीडिया एकाउंट हुआ हैक, 'तुम से तुम तक' में होगी कीर्ति केलकर की एंट्री?

Top 7 TV Gossips 14 April, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ बसीर अली का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है। वहीं 'तुम से तुम तक' में कीर्ति केलकर की एंट्री की खबर आ रही है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 14 2026, 20:23 IST
14 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

14 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 14 April, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। बसीर अली से लेकर अवनीत कौर जैसे कई टीवी स्टार्स आज सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोई निजी जिंदगी के कारण तो कोई अपने करियर के कारण चर्चा में है। जहां एक तरफ बसीर अली का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है। वहीं 'तुम से तुम तक' में कीर्ति केलकर की एंट्री की खबर आ रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरों पर-

top 7 tv gossips 14 april 2026 (6)Image Credit : Instagram02 / 08

top 7 tv gossips 14 april 2026 (6)

राजेश कुमार ने खोली बॉलीवुड की पोलImage Credit : Instagram03 / 08

राजेश कुमार ने खोली बॉलीवुड की पोल

​राजेश कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की पोल खोली। उन्होंने कहा, "अगर आप बड़े सेट पर जाते हैं तो केवल 4 से 5 लोग ही चर्चा करेंगे सबके बारे में। डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर, राइटर और लीड कलाकार। बाकी लोग, उनके अनुभव कोई मायने नहीं रखता है।" राजेश कुमार ने बताया कि बड़े कलाकार को-स्टार्स के साथ रिहर्सल भी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी कास्ट को तो उनकी लाइन्स भी आखिरी मौके पर ही मिलती है।​

अक्षय कुमार के 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर लगेगा तालाImage Credit : Instagram04 / 08

अक्षय कुमार के 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर लगेगा ताला

​सोनी टीवी पर आ रहे अक्षय कुमार के पॉपुलर सीरियल 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर ताला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी जगह राजीव खंडेलवाल का नया शो 'तुम हो ना' रिलीज होगा।​

'तारा' पर इस दिन लगेगा तालाImage Credit : Instagram05 / 08

'तारा' पर इस दिन लगेगा ताला

​टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारा' को लेकर खबर आ रही थी कि इसपर जल्द ही ताला लगने वाला है। वहीं अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि 'तारा' पर जल्द ताला लगेगा। खबरों के मुताबिक, मई के अंत तक सीरियल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।​

'तुम से तुम तक' में नहीं कदम रखेंगी कीर्ति केलकरImage Credit : Instagram06 / 08

'तुम से तुम तक' में नहीं कदम रखेंगी कीर्ति केलकर

​जीटीवी के पॉपुलर सीरियल 'तुम से तुम तक' में आए दिन महाट्विस्ट देखने को मिलते हैं। सीरियल को लेकर खबर थी कि इसमें शरद केलकर की रियल लाइफ पत्नी कीर्ति केल्कर कदम रखेंगी। लेकिन निरारिका चौकसे ने बताया कि ये खबर पूरी तरह से गलत थी। एक्ट्रेस ने कहा, "शो में राजनंदिनी नाम के किरदार की एंट्री होगी, लेकिन ये कीर्ति नहीं हैं।"​

म्यूजिक वीडियो में फिर साथ दिखेंगे ईशा सिंह-अविनाश मिश्राImage Credit : Instagram07 / 08

म्यूजिक वीडियो में फिर साथ दिखेंगे ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा

​टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह एक बार फिर से साथ में म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। दोनों के गाने का नाम 'शुक्रिया' है, जिसका टीजर कल रिलीज होगा।​

ब्लैक ड्रेस में कातिलाना लगीं अवनीत कौरImage Credit : Instagram08 / 08

ब्लैक ड्रेस में कातिलाना लगीं अवनीत कौर

​अवनीत कौर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस में अदाएं दिखाती नजर आईं। अवनीत कौर की फोटोज देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!