Top 7 TV Gossips: शोएब को मिला KKK 15 का न्योता, BB19 के बाद फरहाना की शक्ल भी नहीं देखेंगी नीलम!
Top 7 TV Gossips 11 November, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ शोएब इब्राहिम को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए न्योता मिला है। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 19' के बाद नीलम गिरी, फरहाना भट्ट की शक्ल भी नहीं देखना चाहतीं।
11 नवंबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
Top 7 TV Gossips 11 November, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। शोएब इब्राहिम से लेकर हिना खान जैसे कई बड़े सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ शोएब इब्राहिम को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए न्योता मिला है। वहीं दूसरी ओर नीलम गिरी का कहना है कि वह 'बिग बॉस 19' के बाद फरहाना भट्ट से बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन बड़ी खबरों पर-
शोएब इब्राहिम को मिला 'खतरों के खिलाड़ी 15' का न्योता
'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि शो टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है और जनवरी में शुरू हो सकता है। वहीं अब बताया जा रहा है कि शोएब इब्राहिम को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
हिना खान ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज
हिना खान ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह फॉर्मल आउटफिट में नजर आईं। लेकिन फोटो में एक्ट्रेस का अंदाज और पोज देखने लायक रहा।
गर्विता साधवानी ने पूरी की पंजाबी फिल्म की शूटिंग
टीवी एक्ट्रेस गर्विता साधवानी फिल्मी दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनके हाथ एक पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रोबरी' लगी थी। इसकी तस्वीरें साझा करते हुए गर्विता ने लिखा, "वाहेगुरू का शुक्र है कि मैं इतनी खूबसूरत चीज का हिस्सा हूं।" बता दें कि गर्विता साधवानी की ये मूवी 17 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
फरहाना भट्ट का मुंह तक नहीं देखना चाहतीं नीलम गिरी
'बिग बॉस 19' से नीलम गिरी बेघर हो चुकी हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत की और बताया कि वह घर से बाहर फरहाना भट्ट से बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहतीं। नीलम गिरी का कहना है कि वह उनके साथ दोस्ती रखने के लिए भी तैयार नहीं हैं।
'मन्नत' में जल्द आएगा लीप
टीवी के चर्चित शो 'मन्नत' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है। बताया जा रहा है कि शो की कहानी को नया रुख देने और टीआरपी के लिए मेकर्स इसमें लीप लेकर आ रहे हैं।
फरहाना भट्ट को गोद में उठाने की घटना को अभिषेक ने बताया 'ट्रॉमा'
अभिषेक बजाज ने 'बिग बॉस 19' में एक टास्क के बीच फरहाना भट्ट को गोद में उठा लिया था। लेकिन बाहर आते ही उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि ये उनके लिए ट्रॉमा जैसा था। अभिषेक ने कहा, "मुझे खुद से ज्यादा ये लग रहा था कि मेरे परिवार का क्या हो रहा होगा।"
टीवी पर वापस लौटेगा 'कुटुंब'
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान स्टारर 'कुटुंब' टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। इस बात की पुष्टि खुद हितेन तेजवानी ने की है। उनका कहना है कि शो के सीक्वल की तैयारियां जारी हैं।
Osho: किस तरह के भोजन को जहर मानते थे ओशो, खाने में ये चीज थी खूब पसंद
50 करोड़ Jio यूजर्स की हुई मौज, 98 दिन तक रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
भूलें गोवा, इस बार बर्फ में मनाएं New Year, लद्दाख के लोसर फेस्टिवल जाने की कर लें प्लानिंग, ये रही तारीख
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की चाल, अब बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी
Noida में आज इस मॉल में खुल रहा है UP का पहला Apple Store, मिलेंगे एप्पल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स
54 टेबल पर परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन, MPs के साथ बैठेंगे केंद्रीय मंत्री, NDA सांसदों को PM मोदी आज दे रहे डिनर
UPSC NDA, CDS Notification 2026: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए सीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन, जल्द करें अप्लाई
Osho: किस तरह के भोजन को जहर मानते थे ओशो, खाने में ये चीज थी खूब पसंद
Grand Vitara से लेकर Fronx तक, Maruti की इन 6 गाड़ियों पर मिल रहा ₹1.15 लाख तक का बंपर डिस्काउंट
भारत ने तालिबान-अफगानिस्तान के मुद्दे पर UNSC में पाकिस्तान को जमकर धोया, राजदूत हरीश ने आतंकी देश को दिखाया आईना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited