Top 7 TV Gossips 11 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। आए दिन टीवी के सितारे चर्चा में बने रहते हैं और आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। पर्ल वी पुरी से लेकर दीपिका कक्कड़ जैसे कई सितारे लाइमलाइट बटोर रहे हैं। खबरों की मानें तो पर्ल वी पुरी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ अपने लेटेस्ट व्लॉग में भावुक हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 11 मार्च से जुड़ी टीवी की बड़ी खबरों पर-
दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में बताया है कि प्रिंस नरूला संग उनकी तू-तू, मैं मैं के बाद उन्हें जान से मारने की और रेप की धमकी मिल रही है। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे सच बोलने के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं, नफरत मिल रही है और रेप करने की भी धमकी दी जा रही है।"
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मंगेतर संग कश्मीर में सुकून के पल बिताती नजर आईं। अद्रिजा रॉय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "कहीं खूबसूरत, आपके साथ।"
'द 50' का फिनाले काफी दिनों पहले ही शूट हो चुका है। इस शो में शिव ठाकरे को जीत मिली है। लेकिन रिद्धिमा पंडित ने इस जीत को खैरात का नाम दिया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "अगर फैजू, रजत और प्रिंस नहीं जीतते, क्योंकि ये तीन मेरे लिए सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। तो जो भी जीता है, मेरे ख्याल से तो खैरात में ही जीता है। और ये जीतने का अच्छा तरीका नहीं है। लेकिन अंत में विजेता तो विजेता होता है।"
रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है, साथ ही ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। इस मामले पर अब वंशज सिंह ने बयान दिया है। उनका कहना है, "मुझे बोल रहे थे कि धब्बा, औकात क्या है, बोला गया और मैंने आंटी बोल दिया तो मुझे लीगल नोटिस भेज दिया गया। मुझे कहा गया कि मैं नफरत फैला रहा हूं, लेकिन मैं तो एपिसोड के क्लिप्स ही शेयर कर रहा हूं। अगर आप बुरे दिख रहे हो तो आप बुरे हो।"
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर खबर है कि एक्टर पर्ल वी पुरी शो में नजर आएंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर पर्ल वी पुरी शो में एंट्री करते हैं तो ये लंबे वक्त बाद टीवी पर उनकी वापसी होगी।
'स्प्लिट्जविला 16' फेम अनीशा शिंदे हाल ही में काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक फैन ने अनीशा से सवाल किया कि उनका अगला रियलिटी शो क्या होने वाला है। इसपर उन्होंने कहा 'बिग बॉस मराठी।' ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि एक्ट्रेस बिग बॉस मराठी में नजर आ सकती हैं।
दीपिका कक्कड़ हाल ही में शोएब इब्राहिम के व्लॉग में ब्लड टेस्ट के बारे में सुनकर भावुक हो गईं। जैसे ही शोएब इब्राहिम ने ब्लड टेस्ट का जिक्र किया, एक्ट्रेस का चेहरा उतर गया। इसपर शोएब इब्राहिम ने कहा, "बहुत स्ट्रॉन्ग रहती हैं ये, लेकिन कई बार वो सारी बातें, अब जब मैंने बोला 4 हफ्ते बात टेस्ट हैं तो वो सोचकर...।"