Top 7 TV Gossips: सुरभि को धनश्री समझ लोगों ने किया ट्रोल, BB 18 से निकलते ही श्रुतिका ने बताया विवियन का सच
Top 7 TV Gossips 11 January 2025: टीवी के गलियारे से कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ 'बिग बॉस 18' से बाहर आते ही श्रुतिका अर्जुन ने विवियन डीसेना की सच्चाई बताई। वहीं सुरभि चंदना धनश्री वर्मा के चक्कर में ट्रोल हो गईं।
11 जनवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
Top 7 TV Gossips 11 January 2025: टीवी की दुनिया रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरी पड़ी है। आए दिन टीवी से जुड़ी ऐसी-ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं, जो लोगों को भी हैरान कर देती है। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जहां एक तरफ युजवेंद्र चहल के फैंस ने सुरभि चंदना को धनश्री वर्मा समझकर ट्रोल कर दिया। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 18' ने निकलते ही श्रुतिका अर्जुन ने विवियन डीसेना की सच्चाई बताई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की 7 बड़ी खबरों पर-और पढ़ें
धनश्री वर्मा के सपोर्ट में आईं उर्फी जावेद
युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के कारण धनश्री वर्मा लगातार ट्रोल हो रही हैं। वहीं अब उर्फी जावेद उनके बचाव में उतरी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा, "जब भी किसी क्रिकेटर का ब्रेकअप या तलाक होता है तो महिला को निशाना बनाया जाता है। क्योंकि हमारे क्रिकेटर हमारे लिए हीरो हैं। किसी को नहीं मालूम कि उन दोनों के बीच में क्या हुआ था। हार्दिक और नताशा के केस में भी यही था, लेकिन हमेशा औरत को ही दोष दिया जाता है।"और पढ़ें
एयरइंडिया पर फूटा उर्वशी ढोलकिया का गुस्सा
उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर एयरइंडिया पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि एयरलाइंस ने उनके सूटकेस तोड़ दिये और उनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा। एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा वीडियो भी पोस्ट किया है।
गुरचरण सिंह की एग्जिट पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने गुरचरण सिंह के बारे में बताया कि उन्होंने खुद शो छोड़ा था। असित मोदी ने कहा, "ये उनका खुद का फैसला था। हमने कभी भी उनसे जाने के लिए नहीं कहा। उन्हें खुद भी लगता है कि उन्हें शो का पार्ट होना चाहिए था और उन्हें शो पसंद भी है।"
अर्जुन बिजलानी की मम्मी अस्पताल में हुईं भर्ती
टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी की मम्मी की तबीयत नासाज हो गई है। उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन बिजलानी ने अस्पताल से मम्मी की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आई।
'अनुपमा' की नई कास्ट के साथ सामने आई राजन शाही की फोटो
राजन शाही के शो से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें राजन शाही, दीपा शाही और रुपाली गांगुली 'अनुपमा' की नई कास्ट के साथ नजर आए। फोटो में शिवम खजुरिया, जालक देसाई, मजहर सैय्यद और शिवानी चक्रवर्ती भी दिखाई दिये।
सुरभि चंदना को धनश्री वर्मा समझ लोगों ने किया ट्रोल
सुरभि चंदना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वह ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। लेकिन लोगों ने उन्हें धनश्री वर्मा समझकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "आपने चहल भाई के साथ अच्छा नहीं किया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चहल भाई को धोखा दिया है।"
श्रुतिका अर्जुन ने बाहर आते ही बताई विवियन डीसेना की सच्चाई
श्रुतिका अर्जुन ने 'बिग बॉस 18' से बाहर निकलने के बाद विवियन डीसेना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "विवियन शो में जेंटलमैन रहा। उनको समझने में थोड़ा वक्त लगा मुझे, मुझे लगता था कि वो एक एटीट्यूड के साथ घूमता है। लेकिन वो असर में बहुत अच्छा इंसान है। कभी भी लड़ाई या फैसलों में गलत बात नहीं की। गाली गलोच कभी नहीं की।"और पढ़ें
Stars Spotted Today: नम आंखों के साथ पापा सैफ से मिलने पहुंचीं सारा अली खान, लीलावती अस्पताल पहुंचे संजय दत्त
संजू सैमसन को क्यों चैंपियंस ट्रॉफी टीम में नहीं मिली जगह, गावस्कर ने किया खुलासा
Top 7 TV Gossips: 'शिव शक्ति' फेम योगेश महाजन का हुआ निधन, BB 18 में करण की जीत पर विवियन ने कही बड़ी बात
घरों में ऐसी अलमारी बनवाते हैं बॉलीवुड सितारें, आलिया-करीना के घर में इस तरह से सजे हैं कपड़े जूते
हार्ट को हेल्दी रखना है तो अंजीर के साथ करें इस सफेद चीज का सेवन, बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम, हमेशा कंट्रोल रहेगा बीपी
सीमा और सचिन की महाकुंभ में आस्था, संगम में चढ़ाएंगे 51 लीटर दूध
2025 Honda Livo बाइक भारत में हुई लॉन्च, 83,000 रुपये में मिलेगी पैसा वसूल डील
Donald Trump Oath Ceremony: PM मोदी के विशेष दूत के तौर पर ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, सौंपेंगे ये खास पत्र
Bigg Boss 18: रजत दलाल की हार पर एल्विश यादव ने खोली मेकर्स की पोल, वीडियो देख लोग बोले- तुम रोते रहो...
आशिकी 3 के लिए कार्तिक आर्यन ने बढ़ाए बाल, लंबी की ढाढ़ी, न्यू लुक देख फैंस हुए बेचैन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited