Netflix thriller:नेटफ्लिक्स पर कंटेंट का खजाना है, जहां एक से बढ़कर एक सीरीज आपको बांधे रखती हैं। यहां स्पाई थ्रिलर, सस्पेंस, क्राइम ड्रामा और रोमांच से भरी कहानियां इतनी शानदार हैं कि एक एपिसोड देखने के बाद पूरा सीजन बिंज-वॉच कर डालते हैं। यहां पर जासूसी, गद्दारी, ट्विस्ट और इमोशन का तड़का ऐसा है कि नींद उड़ जाती है। हर सीरीज की कहानी हटके, डायलॉग्स दमदार और परफॉर्मेंस कमाल की होती है। अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस के दीवाने हैं तो नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज जरूर देखें...
नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज मनी हाइस्ट को देखने के बाद आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे। इस सीरीज की कहानी जरा हटकर है। इस सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर सबकुछ है।
सेक्रेड गेम्स एक पुलिस अधिकारी सरताज सिंह और गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
वेब सीरीज द हंटिंग ऑफ बलाई मेनर साल 1980 के दशक की कहानी है, जहां एक अमेरिकी आया डेनियल क्लेटन, इंग्लैंड की एक हवेली में दो अनाथ बच्चों की देखभाल करने आती है, लेकिन जल्द ही उसे वहाँ के भूतों और उनके दर्दनाक अतीत का एहसास होता है।
वेब सीरीज द स्पाई को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
वेब सीरीज सारे जहां से अच्छा नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। सारे जहां से अच्छा सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी है।