Top 10 Tv News: विवादों के बीच इंस्टाग्राम पर लौटे प्रणित मोरे, खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुईं शगुन शर्मा?

Top 10 Tv News: टीवी की दुनिया में आज यानी 12 जून को क्या क्या हुआ है? ये सवाल सबके मन में बना हुआ है। प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। दूसरी तरफ खतरों के खिलाड़ी 15 से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है।

Authored by: कविताUpdated Jun 12 2026, 20:14 IST
टॉप 10 टीवी न्यूजImage Credit : Instagram01 / 11

टॉप 10 टीवी न्यूज

Top 10 Tv News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। टीवी के कलाकार अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। यहां पर वे फैंस से कनेक्ट होने से लेकर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करते हैं। इसके अलावा भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में टीवी से जुड़ी ढेर सारी खबरे आती हैं। आज यानी 12 मई के दिन एक तरफ प्रणित मोरे से जुड़े विवाद पर काफी अपडेट आए हैं। दूसरी तरफ खतरों के खिलाड़ी 15 के दूसरे एविक्टेड कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको बताते हैं।

इंडिया के टॉप 1% का प्रोमो आउट​Image Credit : Instagram02 / 11

इंडिया के टॉप 1% का प्रोमो आउट​

स्टार प्लस पर नए रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1% का ऐलान हो गया है। अनिल कपूर इस शो को होस्ट करने वाले हैं और शो का प्रोमो भी सामने आ गया है। प्रोमो में अनिल कपूर इस रियलिटी शो को शानदार बता रहे हैं।

टीना दत्ता पर टूटा दुखों का पहाड़Image Credit : Instagram03 / 11

टीना दत्ता पर टूटा दुखों का पहाड़

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपने करीबी को खो दिया है। टीना के पालतू टॉग की मौत हो गई। एक्ट्रेस ने अपने डॉग के साथ फोटोज शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। इन फोटोज में वह अपने डॉग पर प्यार लुटा रही हैं।

ससुरालवालों से कैसे मिलीं अश्लेषा सावंत​Image Credit : Instagram04 / 11

ससुरालवालों से कैसे मिलीं अश्लेषा सावंत​

अश्लेषा सावंत ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ससुरालवालों से पहली मुलाकात का जिक्र किया है, जो काफी अजीब रही है। इस मौके पर अश्लेषा ने काफी अजीब बर्ताव किया है, लेकिन उनके ससुरालवालों ने उन्हें पसंद कर लिया था।

रीवा अरोड़ा ने हार्मोनल इन्जेक्शन पर तोड़ी चुप्पी​Image Credit : Instagram05 / 11

रीवा अरोड़ा ने हार्मोनल इन्जेक्शन पर तोड़ी चुप्पी​

हाल ही में रीवा अरोड़ा ने हार्मोनल इन्जेक्शन पर चुप्पी तोड़ी है। रीवा ने कहा है कि वह कभी बड़ा दिखने के लिए हार्मोनल इन्जेक्शन नहीं ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके जीन्स इतने अच्छे हैं कि उन्हें ऐसे इन्जेक्शन की जरूरत नहीं है।

मोहित दुसेजा के हाथ लगा नया शो​Image Credit : Instagram06 / 11

मोहित दुसेजा के हाथ लगा नया शो​

नागिन 7 में नजर आए एक्टर मोहित दुसेजा के हाथ नया शो लग गया है। मोहित दुसेजा सीरियल ये तेरा फितूर में नजर आएंगे। इस शो में ईशान धवन (नूर) और देबचंद्रिमा सिंघा रॉय लीड रोल में दिखाई देंगे।

शीर्षा तिवारी के हाथ लगा नया शो​Image Credit : Instagram07 / 11

शीर्षा तिवारी के हाथ लगा नया शो​

टीवी सीरियल अनुपमा में प्रार्थना का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शीर्षा तिवारी के हाथ नया शो लग गया है। शीर्षा तिवारी दंगल के एक शो में दिखाई देंगी। बता दें कि अनुपमा में शीर्षा के रोल को काफी पसंद किया गया था।

तेजस्वी प्रकाश की पार्टी में गिरते गिरते बचे करण कुंद्रा​Image Credit : Instagram08 / 11

तेजस्वी प्रकाश की पार्टी में गिरते गिरते बचे करण कुंद्रा​

बीती रात तेजस्वी प्रकाश ने अपने बर्थडे की शानदार पार्टी दी। इस मौके पर करण कुंद्रा के साथ एक हादसा होते होते बचा। इस पार्टी में करण कुंद्रा गिरते गिरते बचे हैं। उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

प्रणित मोरे की इंस्टाग्राम पर वापसी​Image Credit : Instagram09 / 11

प्रणित मोरे की इंस्टाग्राम पर वापसी​

प्रणित मोरे विवादों में फंस गए हैं। प्रणित को बिरयानी वाले विवाद पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और इस वजह से उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिव कर दिया था। अब प्रणित की इंस्टाग्राम पर वापसी हो गई है।

खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुईं शगुन शर्मा​Image Credit : Instagram10 / 11

खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुईं शगुन शर्मा​

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फेम शगुन शर्मा खतरों के खिलाड़ी 15 में हैं। अब खबर मिल रही है कि शगुन शर्मा शो से इविक्ट हो गई हैं। विशाल आदित्य सिंह के बाद वह बाहर हुई हैं।

आशी सिंह ने कास्टिंग काउच का खोला राज​Image Credit : Instagram11 / 11

आशी सिंह ने कास्टिंग काउच का खोला राज​

हाल ही में आशी सिंह ने एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। आशी सिंह ने बताया कि कैसे उनके पास भी कॉल्स आते थे और उन्होंने अच्छे से इन चीजों से डील की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!