Top 10 TV News: खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुईं फरहाना भट्ट? प्रणित मोरे के शो में दिखीं सेजल पवार को मिली सजा

Top 10 TV News: टीवी इंडस्ट्री की टॉप 10 खबरे सामने आ गई है। मौनी रॉय ने दिशा पाटनी को जन्मदिन की बधाई दी है। दूसरी तरफ खतरों के खिलाड़ी 15 से एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जो एलिमिनेट हो गया है।​

Authored by: कविताUpdated Jun 13 2026, 18:51 IST
टीवी की 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

टीवी की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV News: टीवी इंडस्ट्री की टॉप 10 खबरें सामने आ गई है। एक तरफ अविका गौर ने अपने कैरेक्टर आनंदी से प्यार जताया है। दूसरी तरफ प्रणित मोरे से जुड़ा विवाद शांत नहीं हो रहा है। इस विवाद में KEM की डॉक्टर सेजल पवार बुरी तरह फंस गई हैं और उन पर कार्रवाई भी हुई है। अस्पताल की तरफ से सेजल को सजा दी गई है। इसके अलावा टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 10 में बताते हैं।

अवनीत कौर ने दिखाई क्यूटनेस​Image Credit : Instagram02 / 11

अवनीत कौर ने दिखाई क्यूटनेस​

हाल ही में अवनीत कौर ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज डिज्नीलैंड की है, जिसमें अवनीत कौर कमाल की लग रही हैं। इन फोटोज में अवनीत कौर ने अपनी क्यूटनेस दिखाई है। ​

प्रणित मोरे के शो में दिखीं डॉक्टर सेजल पवार को मिली सजाImage Credit : Instagram03 / 11

प्रणित मोरे के शो में दिखीं डॉक्टर सेजल पवार को मिली सजा

प्रणित मोरे को शो में KEM की डॉक्टर सेजल पवार विवादों में है। सेजल ने अस्पताल में आने वाली डैड बॉडी पर भद्दा मजाक किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से फोर्स लीव पर भेज दिया गया है।

नमन शॉ ने की मंगल लक्ष्मी ऑफ होने पर बातImage Credit : Instagram04 / 11

नमन शॉ ने की मंगल लक्ष्मी ऑफ होने पर बात

दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी ऑफ एयर होने वाला है और इस शो में नमन शॉ भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में नमन ने शो के ऑफ एयर होने पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि शो टीआरपी में अच्छा परफॉर्म कर चुका है।

विजेंद्र कुमेरिया ने की वापसी​Image Credit : Instagram05 / 11

विजेंद्र कुमेरिया ने की वापसी​

टीवी एक्टर विजेंद्र कुमेरिया ने वापसी कर ली है। वह सीरियल जुही मुई में नजर आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विजेंद्र पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। साफ है कि शो में ईशा और विजेंद्र की लव स्टोरी होगी।

प्रनवी तिवारी ने पकड़ी भक्ति की राह​Image Credit : Instagram06 / 11

प्रनवी तिवारी ने पकड़ी भक्ति की राह​

एक्ट्रेस प्रनवी तिवारी ने ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ने का फैसला ले लिया है। वह प्रेमानंद जी के शरण में जाकर कृष्ण भक्ति में लीन हो गई हैं। एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वह साधवी रूप में हैं।

आंचल खुराना ने की इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स की बात​Image Credit : Instagram07 / 11

आंचल खुराना ने की इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स की बात​

हाल ही में आंचल खुराना ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स की बात की। आंचल ने बताया कि यहां पर कोई आपको बैन नहीं करता, लेकिन साइड लाइन करने की प्लानिंग जरूर हो जाती है।

अविका गौर ने आनंदी के कैरेक्टर पर की बात​Image Credit : Instagram08 / 11

अविका गौर ने आनंदी के कैरेक्टर पर की बात​

हाल ही में अविका गौर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अविका ने अपने पॉपुलर कैरेक्टर आनंदी पर बात की। अविका ने बताया कि वह कभी नहीं चाहतीं कि लोग उनके आनंदी बोलना बंद करें। एक्ट्रेसको अपने आनंदी वाले कैरेक्टर से बहुत प्यार है।

खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुईं फरहाना भट्ट?Image Credit : Instagram09 / 11

खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुईं फरहाना भट्ट?

खतरों के खिलाड़ी 15 से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। दावा है कि फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हो गई हैं। हालांकि, इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं है। शो से विशाल आदित्य सिंह बाहर हो चुके हैं।

मौनी रॉय ने दिशा पाटनी को विश किया बर्थडे​Image Credit : Instagram10 / 11

मौनी रॉय ने दिशा पाटनी को विश किया बर्थडे​

दिशा पाटनी और मौनी रॉय के बीच गहरी दोस्ती हैं और हाल ही में मौनी रॉय ने दिशा पाटनी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। इस मौके पर मौनी रॉयन े दिशा पाटनी के साथ ढेर सारी फोटोज दिखाईं।

कुशाल टंडन की रियलिटी शो में वापसी​Image Credit : Instagram11 / 11

कुशाल टंडन की रियलिटी शो में वापसी​

टीवी एक्टर कुशाल टंडन रियलिटी शो की दुनिया में फिर से कदम रख रहे हैं। वह सालों पहले बिग बॉस में आए थे और अब वह द अलायंस ऑफ इंडिया का हिस्सा बनने वाले हैं। ये शो टीवी पर जल्द ही शुरू होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!