Top 10 TV News: प्रणित मोरे पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, प्रिंस नरूला पर रैपर का आरोप

Top 10 TV News: टीवी इंडस्ट्री में 14 जून को क्या क्या हुआ है? इस सवाल का जवाब टॉप 10 में मिलने वाला है। टॉप 10 खबरों में प्रिंस नरूला और प्रणित मोरे से जुड़ी खबरें आई हैं। इनके अलावा क्या हुआ? बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 14 2026, 19:59 IST
टीवी की 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

टीवी की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV News: टीवी की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है और वीकेंड पर भी टीवी जगत की ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। संभावना सेठ और अनिवाश द्विवेदी अपने जुड़वां बच्चों के फंक्शन पूरे कर रहे हैं। दूसरी तरफ अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन को दिल से याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर टीवी जगत के ढेर सारे अपडेट सामने आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि टीवी जगत में 14 जून को क्या क्या हुआ है?

​नागिन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का पोस्ट​Image Credit : Instagram02 / 11

​नागिन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का पोस्ट​

नागिन 7 की शूटिंग खत्म हो गई हैं और प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी जर्नी याद की है। प्रियंका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो नागिन के सेट की है। हर फोटो के साथ प्रियंका की यादें हैं।

दिशा पाटनी के बर्थडे की फोटोजImage Credit : Instagram03 / 11

दिशा पाटनी के बर्थडे की फोटोज

मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के बर्थडे की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दिशा और मौनी अपनी गर्लगैंग के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में दोनों खुश हैं।

कुनिका सदानंद का नया वीडियो​Image Credit : Instagram04 / 11

कुनिका सदानंद का नया वीडियो​

कुनिका सदानंद ने प्रणित मोरे का सपोर्ट किया है और उन्हें अच्छा इंसान बताया है। अब कुनिका ने एक नया वीडियो शेयर किया और कहा कि 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद के बाद अपने बेटों को बहुत कुछ सिखाना की जरुरत है।

तलाक के बाद बोलीं हुनर अली​Image Credit : Instagram05 / 11

तलाक के बाद बोलीं हुनर अली​

हुनर अली अपने पति से अलग हो गई है। हाल ही में कोर्ट की तरफ से हुनर अली और मयंक गांधी के तलाक को मंजूरी दी। इसके बाद हुनर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब काफी ज्याद बदल गई है। वह अब पहले जैसी नहीं रही हैं।

अली गोनी को याद आईं जैस्मिन भसीन​Image Credit : Instagram06 / 11

अली गोनी को याद आईं जैस्मिन भसीन​

अली गोनी जैस्मिन भसीन को खूब याद कर रहे हैं। जैस्मिन इन दिनों केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रही हैं। अली ने जैस्मिन की एक फोटो शेयर की है और उनके लिए अपना प्यार दिखाया है।

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने की बच्चों की छठी पूजा​Image Credit : Instagram07 / 11

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने की बच्चों की छठी पूजा​

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी सेरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं और अब कपल अपने बच्चों को घर लेकर आ गया है। कपल ने बच्चों की छठी पूजा। संभावना की ननंद इस मौके पर घर आईं।

गम में टीना दत्ता​Image Credit : Instagram08 / 11

गम में टीना दत्ता​

टीना दत्ता के प्यारे डॉग की मौत हो गई हैं और इसी गम में टीना डूबी हुई हैं। टीना ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने डॉग को याद किया है। वह अपने डॉग के बिना नहीं रह पा रहीं।

​केपटाउन के डॉक्टर्स का हर्ष गुजराल ने उड़ाया मजाकImage Credit : Instagram09 / 11

​केपटाउन के डॉक्टर्स का हर्ष गुजराल ने उड़ाया मजाक

हाल ही में हर्ष गुजराल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केपटाउन और इंडिया के डॉक्टर की तुलना कर रहे हैं और फिर इंडिया के डॉक्टर की तारीफ करते हैं। वह बताते हैं कि कैसे वहां पर शाम को ही मेडिकल स्टोर बंद हो जाते हैं।

प्रणित मोरे पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शनImage Credit : Instagram10 / 11

प्रणित मोरे पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन

प्रणित मोरे से जुड़ा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से साइबर पुलिस को आदेश दिया गया कि कॉमेडियन की पुरानी तमाम वीडियोज को चेक किया जाए। बता दें कि प्रणित अपने विवाद पर दो बार माफी मांग चुके हैं।

प्रिंस नरूला ने नहीं चुकाए रैपर के पैसे​Image Credit : Instagram11 / 11

प्रिंस नरूला ने नहीं चुकाए रैपर के पैसे​

प्रिंस नरूला पर एक बार फिर रैपर की फीस नहीं देने का आरोप लगा है। रैपर हिटजोन ने दावा किया कि प्रिंस ने काम के बदले फीस नहीं दी है। प्रिंस अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!