TOP 10 TV GOSSIP: टीवी जगत में आए दिनों कुछ न कुछ होता रहता है और आज यानी 17 मई के दिन भी टीवी इंडस्ट्री से ढेर सारी खबरें आई हैं। एक तरफ अभिषेक मल्हान की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। तो दूसरी तरफ लॉकअप 2 पर बड़ा अपडेट आया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए आपको रविवार के दिनभर की 10 बड़ी खबरें बताते हैं, जिन्हें फैंस जानना चाहते हैं।
नागिन 7 का फिनाले जल्द ही होने वाला है। इसके लिए मेकर्स बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि नागिन 7 के फाइनल एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश के साथ दिव्या अग्रवाल भी एंट्री लेंगी।
कुशल तनवर और कैरा अनु स्प्लिट्सविला 16 जीत चुके हैं और अब उनका नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह कार में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। कुशल और कैरा अपनी जीत को एन्जॉय कर रहे हैं।
मोनालिसा ने अपना नया फोटोशूट शेयर किया है। इन फोटोज में मोनालिसा कमाल की लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शगुन शर्मा इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए कैपटाउन गई है। दावा किया जा रहा था कि शगुन ने खतरों के खिलाड़ी के लिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 छोड़ दिया है, लेकिन एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने ये शो नहीं छोड़ा है।
लॉकअप 2 पर बड़ा अपडेट आया है। दावा है कि एकता कपूर का ये रियलिटी शो अब फराह खान होस्ट करने वाली हैं। पहले ये शो कंगना रनौत ने होस्ट किया था लेकिन अब वह राजनीति में उतर गई हैं।
कुनिका सदानंद का गुस्सा CJI सूर्यकांत पर फटा है। सीजीआई के कॉक्रोच वाले बयान पर पलटवार करते हुए कुनिका ने कहा कि हां मैं कॉक्रोच हूं। बता दें कि सूर्यकांत ने देश के बेरोजगार को कॉक्रोच बताया था।
सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अभिषेक मल्हान और शेफाली बग्गा जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट पर दोनों की तरफ से अब तक कुछ नहीं कहा गया है लेकिन शेफाली और अभिषेक के फैंस खुश हैं।
हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपनी मां की डिलीवरी की दर्दनाक स्थिति बताई है। रुबीना ने बताया कि उनकी मां ने उनका जन्म गौशाला में किया था और उन्होंने खुद ही बच्चे की नाल को काटा था। रुबीना ने बताया कि वो नाल उनकी मां ने ब्लैड से काटी थी।
विवेक दहिया जल्द ही पिता बनने वाले हैं और वह इन दिनों अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिव्यांका के बारे में बात की है।
खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स कैपटाउन पहुंच गए हैं। गौरव खन्ना ने वहां से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स खूब मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि अब तक रोहित शेट्टी वहां नहीं पहुंचे हैं।
Jun 14, 2026