Top 10 TV Gossip: मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग तलाक का किया ऐलान, आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए राहुल वैद्य

Top 10 TV Gossip: टीवी इंडस्ट्री में आज यानी गुरुवार को बहुत कुछ हुआ है। 14 मई के दिन टीवी स्टार्स से जुड़ी कई शॉकिंग खबर सामने आई हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम मौनी रॉय का है। आइए आपको बताते हैं कि आज क्या क्या हुआ है।

Authored by: कविताUpdated May 14 2026, 20:49 IST
टीवी जगत की 10 खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

टीवी जगत की 10 खबरें

Top 10 TV Gossip: टीवी इंडस्ट्री के कलाकार आज के समय में पॉपुलैरिटी में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। टीवी स्टार्स की फैन फॉलोइंग लाखों करोड़ों में लोगों के बीच पहुंच गई हैं और इसी वजह से स्टार्स अपने फैंस से कनेक्ट रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। फैंस भी अपने चहेते स्टार्स के बारे में पल पल की अपडेट लेना चाहते हैं और टॉप 10 में टाइम्स नाउ में आपको दिन भर का हाल बताया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि आज यानी 14 मई के दिन क्या क्या हुआ है।

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा साथ आएंगे नजरImage Credit : Instagram02 / 11

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा साथ आएंगे नजर

एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो में श्वेता तिवारी और रोनित रॉय भी होंगे। स्टार प्लस कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है।

तेजस्वी प्रकाश ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफImage Credit : Instagram03 / 11

तेजस्वी प्रकाश ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश को काफी पसंद किया गया था और अब तेजस्वी ने अपनी फेवरेट नागिन बताई है। तेजस्वी ने नागिन 7 में दिखाई दे रही प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ की है। बता दें कि वह पहले भी प्रियंका की तारीफ कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए राहुल वैद्यImage Credit : Instagram04 / 11

आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए राहुल वैद्य

आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा रही हैं। यहां पर आलिया को खूब प्यार मिल रहा है लेकिन आलिया को ट्रोल भी होना पड़ा। ऐसे में आलिया भट्ट के सपोर्ट में राहुल वैद्य आए हैं। राहुल से पहले अली गोनी ने भी आलिया भट्ट का सपोर्ट किया है।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार हुए अलगImage Credit : Instagram05 / 11

मौनी रॉय और सूरज नांबियार हुए अलग

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपना तलाक कंफर्म कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि वह अलग हो रहे हैं। इस पोस्ट में मौनी और सूरज की तरफ से प्राइवेसी की मांग हुई है।

सुरभि चंदना ने शोएब इब्राहिम पर की बातImage Credit : Instagram06 / 11

सुरभि चंदना ने शोएब इब्राहिम पर की बात

सुरभि चंदना प्रोड्यूसर बन गई हैं। कुछ समय पहले ही सुरभि ने इश्क दम और इडली रसम शो का ऐलान किया, जिसमें पहले शोएब इब्राहिम नजर आने वाले थे। सुरभि ने इस पर बात की और बताया कि कई बार कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है तब महसूस होता है कि वो एक्टर शो में फिट नहीं बैठ पाएगा।

मां के साथ स्पॉट हुईं तान्या मित्तलImage Credit : Instagram07 / 11

मां के साथ स्पॉट हुईं तान्या मित्तल

तान्या मित्तल जल्द ही अपनी मां के साथ जी5 के शो में नजर आएंगी। ऐसे में तान्या मित्तल अपनी मां के साथ स्पॉट हुई हैं। इस मौके का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सेट पर रुपाली गांगुली की मस्तीImage Credit : Instagram08 / 11

सेट पर रुपाली गांगुली की मस्ती

अनुपमा के सेट से रुपाली गांगुली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुपाली गांगुली काफी मस्ती भरे मूड में दिख रही हैं। रुपाली गांगुली का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया है।

करिश्मा तन्ना का वीडियो हुआ वायरलImage Credit : Instagram09 / 11

करिश्मा तन्ना का वीडियो हुआ वायरल

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना अपने इन दिनों को काफी एन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा का एक रील सामने आया है, जिसमें वह अपना टाइम पास करती दिख रही हैं। इस रील में करिश्मा अपने पार्टनर से पूछती हैं कि वह क्या खाना चाहते हैं और बदले में पार्टनर की तरफ से काफी सारी डिमांड की जाती है।

अनुपमा में आएगा रॉकिंग ट्विस्ट Image Credit : Instagram10 / 11

अनुपमा में आएगा रॉकिंग ट्विस्ट

टीवी सीरियल अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में परी का रोल निभा रही इशिता दीक्षित ने बताया है कि अनुपमा में परी के कैरेक्टर के साथ काफी कुछ होने वाला है, जिससे कहानी में तूफान आएगा। इस ट्विस्ट से फैंस को काफी एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

नागिन 7 का प्रोमो 11 / 11

नागिन 7 का प्रोमो

नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में नागिन बनी प्रियंका को अपना पुराना सब कुछ याद आ रहा है। बता दें कि अहाना अपना पुराना सब कुछ भूल चुकी है और इसी तरह शो का भी अंत होगा। ये शो जल्द ही एकता कपूर बंद करने वाली हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!