This Uttaran Actress Want To Be Mother Without Marriage: मां बनना हर महिला की जिंदगी में बेहद खास होता है। इस लम्हे के लिए हर महिला इंतजार करती है। वहीं हमारी टीवी की एक एक्ट्रेस तो ऐसी भी हैं जो बगैर शादी मां बनने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि वह जब अपना ख्याल रख सकती हैं तो एक बच्चे का ख्याल भी रख सकती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि इन चीजों के लिए उन्हें पति की जरूरत नहीं है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उस एक्ट्रेस पर-
टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीना दत्ता हैं। टीना दत्ता ने 'उतरन' सीरियल में इच्छा बनकर करोड़ों दिलों को जीता है। उन्होंने 'बिग बॉस 16' में भी हाथ आजमाया था।
टीना दत्ता ने आईएएनएस को दिये इंटरव्यू में बताया था कि वह सिंगल मदर बनना चाहती हैं। टीना ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अच्छी मां बनूंगी, जब टाइम आएगा। मैंने खास तौर पर प्लान नहीं किया है, लेकिन मैं इस आइडिया का स्वागत करती हूं।"
टीना दत्ता ने बताया कि वह सिंगल मदर अगर बनेंगी तो इसके लिए सरोगेसी या बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया का पालन करेंगी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह उन महिलाओं की बहुत इज्जत करती हैं, जिन्होंने सिंगल मदरहुड भी बखूबी अपनाया।
टीना दत्ता ने इस बारे में कहा था, "मेरे माता-पिता बंगाली बैकग्राउंड से हैं और छोटे शहर से आते हैं, लेकिन उनकी सोच हमेशा से प्रगतिशील रही है। वह मेरे फैसले का खूब समर्थन करते हैं, चाहे मैं बच्चा गोद लूं या फिर सरोगेसी से मां बनूं।"
टीना दत्ता ने इंटरव्यू में आगे कहा था, "अगर मैं अपने परिवार की और खुद की देखभाल कर सकती हूं तो मैं बच्चे की भी कर लूंगी। किसी जिम्मेदारी के लिए मुझे पति पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।"
टीना दत्ता ने सिंगल मदर होने के लिए सुष्मिता सेन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं सुष्मिता सेन जैसी महिलाओं की खूब सराहना करती हूं, जिन्होंने दो बेटियों को गोद लिया था।" बता दें कि टीना दत्ता ने बताया कि उनके काफी दोस्तों ने बच्चों को गोद लिया है, लेकिन वे लाइमलाइट में नहीं रहते हैं।
टीना दत्ता ने अपने करियर में फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज में हाथ आजमाया है। टीना दत्ता ने कई बंगाली प्रोजेक्ट्स किये है। जहां टीवी का वह पहले ही जाना-माना नाम हैं तो वहीं उन्होंने ओटीटी पर भी कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स किये हैं।