Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: एमडी विनीत जैन ने TV स्टार्स संग मनाई होली, गौरव-फरहाना ने खींचा ध्यान

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: होली की धूम देश में चारों ओर देखने को मिल रही है। रंगों से भरपूर इस त्योहार टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भी होली पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें कई टीवी सितारों ने शिरकत की। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर फरहाना भट्ट तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 3 2026, 14:51 IST
टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने इन सितारों संग मनाई होलीImage Credit : Zoom01 / 10

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने इन सितारों संग मनाई होली

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: रंगों के त्योहार होली की धूम देश में चारों ओर देखने को मिल रही है। होली के इस शुभअवसर पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भी धमाकेदार होली पार्टी का आयोजन किया है। उन्होंने मुंबई में होली पार्टी आयोजित की, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे पहुंचे। 'हाउसफुल 5' एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा से लेकर 'बिग बॉस 19' विजेता गौरव खन्ना सहित कई सितारों ने एमडी विनीत जैन की पार्टी में पहुंच खूब रंग जमाया। इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

एमडी विनीत जैन ने खेली होलीImage Credit : Zoom02 / 10

एमडी विनीत जैन ने खेली होली

होली पार्टी में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन खूब एंजॉय करते दिखे। इस खास अवसर पर उन्होंने सभी सितारों के साथ होली खेली। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आई।

एमडी विनीत जैन ने स्टार्स संग दिये पोजImage Credit : Zoom03 / 10

एमडी विनीत जैन ने स्टार्स संग दिये पोज

होली पार्टी में एमडी विनीत जैन ने सौंदर्या शर्मा सहित कई सितारों के साथ पोज दिया। हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई थी। सौंदर्या शर्मा ने जूम संग बातचीत में बताया कि होली पर उन्हें अपने कजन व बाकी परिवार की खूब याद आती है।

होली पार्टी में पहुंचीं फरहाना भट्टImage Credit : Zoom04 / 10

होली पार्टी में पहुंचीं फरहाना भट्ट

'लैला मजनू' एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट ने एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में शिरकत की। एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट चिकनकारी कुर्ते में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।

पत्नी संग पहुंचे गौरव खन्नाImage Credit : Zoom05 / 10

पत्नी संग पहुंचे गौरव खन्ना

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का हाथ थामकर एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में कदम रखा। गौरव और आकांक्षा, दोनों ही होली के रंग में रंगे नजर आए।

तनुज विरवानी ने दिये पोजImage Credit : Zoom06 / 10

तनुज विरवानी ने दिये पोज

एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में तनुज विरवानी भी खूब पोज देते दिखाई दिये। एक्टर पूरी तरह से होली के जश्न में चूर नजर आए।

रोहन मेहरा ने खूब खेली होलीImage Credit : Zoom07 / 10

रोहन मेहरा ने खूब खेली होली

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नक्ष बनकर सबका दिल जीतने वाले रोहन मेहरा ने भी पार्टी में खूब रंग जमाया। उनके गाल पर गुलाल लगा दिखाई दिया और उन्होंने भी कैमरा देख पोज देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अनुष्का घोष आईं नजरImage Credit : Zoom08 / 10

अनुष्का घोष आईं नजर

'स्प्लिट्जविला 16' की क्वीन कही जाने वाली अनुष्का घोष भी एमडी विनीत जैन की होली पार्टी का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स पहने थे, जिसमें उनका लुक कमाल का लगा।

नेहल चुडासमा ने रखा पार्टी में कदमImage Credit : Zoom09 / 10

नेहल चुडासमा ने रखा पार्टी में कदम

नेहल चुडासमा एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पार्टी के लिए मॉडर्न प्लस ट्रेडिशनल लुक अपनाया हुआ था। नेहल चुडासमा ने कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिये।

जश्न में चूर दिखे सितारेImage Credit : Zoom10 / 10

जश्न में चूर दिखे सितारे

एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में टीवी सितारे जश्न में चूर नजर आए। राजीव अदातिया से लेकर सना मकबूल सहित सभी के हाथ में पिचकारी नजर आई। इतना ही नहीं, टीवी स्टार्स पूरी तरह रंग में रंगे हुए भी दिखाई दिये।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!