Akshay Kumar के करियर के लिए 'संजीवनी' साबित हुई 3 घंटे 7 मिनट की ये फिल्म, लगातार फ्लॉप के बाद कहलाने लगे थे फ्लॉप हीरो

Akshay Kumar career saved by this film: 90 के दशक में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक से एक फिल्में कर रहे थे। हालांकि एक समय उनकी मूवीज फ्लॉप होने लगी। ऐसा लग रहा था कि खिलाड़ी कुमार का करियर खत्म होने वाला है। फिर साल 1999 में आई इस मूवी ने अक्षय कुमार का करियर बचा लिया। आइए जानते है इस फिल्म के बारे में...

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 17 2026, 15:16 IST
साल 1999 में आई इस मूवी ने बचाया अक्षय कुमार का करियरImage Credit : Movie posters/instagram01 / 06

साल 1999 में आई इस मूवी ने बचाया अक्षय कुमार का करियर

Akshay Kumar career saved by this film: 90 के दशक में अक्षय कुमार एक से एक फिल्में कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। ऐसा लग रहा था कि खिलाड़ी कुमार का करियर अब खत्म होने वाला है। ठीक उसी वक्त साल 1999 में एक फिल्म आई जिसने अक्षय कुमार के करियर को नई जिंदगी दे दी। इस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें बॉक्स ऑफिस पर वापसी दिलाई, बल्कि उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में भी स्थापित कर दिया। आइए जानते हैं उस फिल्म के बारे में, जिसने अक्षय कुमार का करियर बचा लिया।

जानवर ने बचाई थी इज्जतImage Credit : Movie posters/instagram02 / 06

जानवर ने बचाई थी इज्जत

साल 1999 में आई फिल्म 'जानवर' अक्षय कुमार के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण 'कमबैक' फिल्म साबित हुई थी। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद, सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जानवर ने अक्षय कुमार की इज्जत बचा ली।

अक्षय कुमार ने मचाया था धमालImage Credit : Movie posters/instagram03 / 06

अक्षय कुमार ने मचाया था धमाल

इस फिल्म में अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म जानवर की कहानी एक अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बच्चे को बचाने के बाद अपना रास्ता बदल लेता है।

जानवर की कमाईImage Credit : Movie posters/instagram04 / 06

जानवर की कमाई

अक्षय कुमार की 1999 में आई फिल्म 'जानवर' एक बड़ी हिट थी, जिसने उनके डूबते करियर को बचाया। लगभग 4.5 से 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 15.48 करोड़ से 18.95 करोड़ की कुल कमाई की थी।

हेरा फेरी ने मचाया धमालImage Credit : Movie posters/instagram05 / 06

हेरा फेरी ने मचाया धमाल

फिल्म जानवर के बाद अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी रिलीज हुई। इस मूवी में सुनील शेट्टी और परेश रावल ने भी काम किया। इस मूवी को देखकर लोग गदगद हो गए थे।

धड़कन में बने रोमांटिक हीरोImage Credit : Movie posters/instagram06 / 06

धड़कन में बने रोमांटिक हीरो

साल 2000 में आई अक्षय कुमार की फिल्म धड़कन भी हिट साबित हुई थी। इस मूवी में अक्षय कुमार ने शानदार एक्टिंग की थी। फिल्म को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!