Bollywood Stars who fought on Set: बॉलीवुड स्टार्स के बीच अनबन की खबरें बहुत ही आम हैं। सेट पर जब भी दो बड़े कलाकार काम करते हैं तो कई दफा उनके बीच लड़ाई हो जाती है, जिस कारण मेकर्स को परेशानियां होती हैं। इन दिनों फिल्म अल्फा से भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं कि बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच में कोल्ड वॉर चल रही है। क्या आप जानते हैं कि आलिया-बॉबी से पहले भी कुछ लड़ाइयां ऐसी हुई हैं जिनकी वजह से आज तक खबरें बनती हैं। आइए आपको इन लड़ाइयों के बारे में बताते हैं...
करीना कपूर और बिपाशा बसु ने सालों पहले फिल्म अजनबी में काम किया था, जिसमें बॉबी और अक्षय कुमार भी थे। खबरें हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना-बिपाशा में भयंकर लड़ाई हुई थी। इनके बीच बात लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गई थी।
अंदाज अपना-अपना के दौरान करिश्मा-रवीना ने साथ में काम किया था। ये फिल्म कल्ट क्लासिक का दर्जा रखती है लेकिन सेट पर करिश्मा-रवीना की लड़ाई की वजह से मेकर्स को काफी दिक्कत हुई थी। इनकी लड़ाई से एक दफा तो राजकुमार संतोषी इस कदर परेशान हो गए थे कि उन्होंने एक सीन के दौरान इन्हें पोल से बांधकर छोड़ दिया था, जिसके बाद इन्होंने बात करना शुरू किया था।
परिंदा की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और विधु विनोद चोपड़ा के बीच हाथापायी हो गई थी। असल में नाना चाहते थे कि प्रोडक्शन उनके लिए खाना ऑर्डर कर लेकिन विनोद का बजट बहुत टाइट था, जिस कारण दोनों के बीच लड़ाई हो गई और बात काफी आगे बढ़ गई।
फिल्म बाबर्ची में जया बच्चन ने राजेश खन्ना के साथ काम किया था। इसकी शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन, जया से मिलने के लिए आते थे। राजेश खन्ना, अमिताभ से बहुत अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। जया को ये बात पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना को काफी बुरा-भला कहा था।
फिल्म डर के दौरान हुई सनी देओल और शाहरुख खान की लड़ाई आजतक लोगों के बीच फेमस है। बताया जाता है कि सनी पाजी को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने अपनी पैंट की जेबें तक फाड़ डाली थीं। कुछ वक्त पहले इन दोनों में सुलह हो गई है और अब दोनों दोस्त हैं।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच अनबन चल रही है। असल में आलिया भट्ट उन सीन्स में भी बदलाव करवा रही हैं, जिनमें बॉबी देओल हैं। बॉबी को ये बात पसंद नहीं आ रही है और दोनों के बीच बात बंद है। मामला इस कदर बढ़ चुका है कि निर्माता आदित्य चोपड़ा को बीच-बचाव करने के लिए उतरना पड़ा है।