अलग-अलग मां की गोद में पले...रगों में दौड़ता है है एक ही बाप का खून, बॉलीवुड के ये सौतेले भाई-बहन देते हैं 'सगे रिश्तों' को टक्कर
Bollywood Famous Step Siblings: फिल्मों में तो सौतेले भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का गला काटते दिखते हैं, लेकिन रियल लाइफ में इन बॉलीवुड स्टार्स के सौतेले रिश्ते देखकर आपका दिल पिघल जाएगा। सनी देओल और ईशा देओल को साथ देख तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि दोनों सौतेले भाई-बहन है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
बॉलीवुड के ये सौतेले भाई-बहन देते हैं 'सगे रिश्तों' को टक्कर
Bollywood Famous Step Siblings: हमने मूवीज में सौतेले भाई-बहन के बची बीच प्रॉपर्टी की लड़ाई और कोर्ट-कचहरी और एक दूसरे के लिए जहर देखा है। कुछ हद तक लोग इसे सच मान बैठे हैं हालांकि रियल जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है। जब हम बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बड़े परिवारों की तरफ देखते है तो कुछ और ही नजर आता है। यहां एक ही पिता के बच्चे, अलग-अलग मां की गोद में पले, फिर भी एक-दूसरे के लिए जान छिड़कते हैं। इनके बीच न कोई तनाव और न ही कोई ईषर्या है...बस ढेर सारा प्यार है। इस लिस्ट में सनी देओल-ईशा देओल का नाम भी शामिल है।
सनी देओल-ईशा देओल
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 2 शादियां की थी। पहली उन्होंने प्रकाश कौर से की थी, जिससे उन्हें चार बच्चे हुए। वहीं दूसरी शादी अभिनेता ने हेमा मालिनी से की, जिससे उन्हें 2 बच्चे हुए। भले ही धर्मेंद्र की दोनों वाइफ के दूसरे का चेहरा नहीं देखती होगी लेकिन बच्चों के बीच बहुत ज्यादा प्यार है। इस बात की गवाही सनी देओल और ईशा देओल की ये तस्वीर दे रही है।
शाहिद कपूर-ईशान खट्टर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और ईशान के पिता नहीं बल्कि मां एक हैं। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर सौतेले भाई हैं। शाहिद, एक्ट्रेस नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं, जबकि ईशान, नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है।
सारा-इब्राहिम-तैमूर-जेह
सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी, जिससे उन्हें 2 बच्चे हुए। वहीं करीना कपूर से भी सैफ को 2 बच्चे हुए। सारा अली खान, इब्राहित अली, तैमूर और जेह के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है
पूजा भट्ट- आलिया भट्ट
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। महेश भट्ट की दोनों बेटियां पूजा और आलिया भट्ट साथ में बड़ी हुई है। दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है।
अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच एक करीबी और खास रिश्ता है। जाह्नवी कपूर अपने भाई के साथ सुरक्षित महसूस करती है। जाह्नवी और अर्जुन को साथ देख फैंस का दिन बन जाता है।
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों वाली टीम कौन सी है
Akshaye Khanna के करियर पर काला धब्बा छोड़ गई ये 5 फ्लॉप फिल्में, आज तक एक्टर की आंखों से बहते हैं अफसोस के आंसू
भारत में कितने पोस्ट ऑफिस? बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, शुरू किया नया सुधार अभियान
दिमाग तो जन्मजात था हमारे पास, फिर भी बचपन की कई सारी चीजें हमें क्यों नहीं याद रहतीं? जानें क्या है माजरा
बीच पर धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी, इन खूबसूरत जगहों पर समुद्र किनारे मिलेगा अल्टीमेट फन
Indigo Crisis: 'हम सचमुच क्षमाप्रार्थी हैं...' इंडिगो चेयरमैन बोले- जांच में बाहरी विशेषज्ञों को शामिल करेंगे
हरियाणा के किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किए 116 करोड़ रुपये
UP में 2 सप्ताह बढ़ सकती है SIR की डेट, इतने प्रतिशत काम शेष; वोटरों के मिलान में उलझा EC
सुकून भरी नींद चाहिए तो देख लें दिव्या भारती की ये 7 तस्वीरें
'SIR पिछले दरवाजे से की जा रही एनआरसी..'AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का आरोप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited