​तो इसलिए सनी देओल और बॉबी देओल ने नहीं रखा ईशा-आहाना की शादी में कदम, हेमा मालिनी की आस पर फिरा था पानी​

Sunny Deol And Bobby Deol Not Attended Half Sisters Marriage: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल को अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और आहाना देओल से बेहद प्यार है। लेकिन इसके बाद भी वे दोनों उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। इसकी वजह किसी को भी हैरान कर देगी।

अच्छी बॉन्डिंग के बाद भी सौतेली बहनों की शादी में नहीं पहुंचे बॉबी देओल और सनी देओल
01 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

अच्छी बॉन्डिंग के बाद भी सौतेली बहनों की शादी में नहीं पहुंचे बॉबी देओल और सनी देओल

Sunny Deol And Bobby Deol Not Attended Half Sisters Marriage: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के जाने से फैंस आज भी शोक में हैं। धर्मेंद्र की निजी जिंदगी से हर कोई वाकिफ है कि उनका एक नहीं बल्कि दो-दो परिवार थे। भले ही धर्मेंद्र के दोनों परिवारों को कभी साथ नहीं देखा गया, लेकिन उनके बीच रिश्ते सामान्य थे। यहां तक कि सनी देओल के साथ सौतेली बहनों ईशा देओल व अहाना देओल की बॉन्डिंग भी अच्छी थी। लेकिन सनी देओल और बॉबी देओल अपनी सौतेली बहनों की शादी में शामिल नहीं हुए थे।

भाई नहीं सनी देओल को पिता जैसा मानती थीं ईशा
02 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

भाई नहीं सनी देओल को पिता जैसा मानती थीं ईशा

​ईशा देओल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सनी देओल को अपने पिता जैसा मानती हैं और उनका बहुत सम्मान भी करती हैं। ईशा देओल ने बताया था कि बॉबी देओल संग भी उनके रिश्ते अच्छे हैं, बस वो थोड़ा रिजर्व इंसान हैं।​

सौतेली बहनों पर खूब प्यार लुटाते थे सनी और बॉबी
03 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

सौतेली बहनों पर खूब प्यार लुटाते थे सनी और बॉबी

​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों अपनी सौतेली बहनों पर भी खूब प्यार लुटाते थे। जब भी दोनों विदेश जाते तो वहां से ईशा देओल और आहाना देओल के लिए ढेर सारे तोहफे लाते थे।​

ईशा देओल की शादी में आना चाहते थे सनी देओल और बॉबी देओल
04 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

ईशा देओल की शादी में आना चाहते थे सनी देओल और बॉबी देओल

​ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी। सूत्रों की मानें तो सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ही अपनी छोटी बहन की शादी में आना चाहते थे, लेकिन फिर भी उन्होंने दूरी बनाए रखी।​

सनी और बॉबी ने इस वजह से नहीं की शादी में शिरकत
05 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

सनी और बॉबी ने इस वजह से नहीं की शादी में शिरकत

​बताया जाता है कि सनी देओल और बॉबी देओल ने ईशा देओल की शादी से जानबूझकर दूरी बनाए रखी, जिससे उनकी मां को कोई तकलीफ न पहुंचे। उनकी गैर-मौजूदगी में अभय देओल ने भाई का सारा फर्ज निभाया था।​

हेमा मालिनी ने भी बताई थी वजह
06 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

हेमा मालिनी ने भी बताई थी वजह

​हेमा मालिनी ने बीबीसी संग बातचीत के दौरान बताया था कि सनी देओल और बॉबी देओल अपनी शूटिंग में बिजी थे, जिसकी वजह से वे दोनों ईशा देओल की शादी में शामिल नहीं हो सके।​

हेमा मालिनी की इस आस पर फिरा था पानी
07 / 07
Image Credit : Star's Instagram/Fan Pages

हेमा मालिनी की इस आस पर फिरा था पानी

​हेमा मालिनी ने ये तक कहा था कि सनी और बॉबी भले ही ईशा देओल की शादी में नहीं आए, लेकिन अहाना की शादी में जरूर आएंगे। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि दोनों भाई उस शादी में भी नहीं आए, जिससे हेमा मालिनी की उम्मीद पर पानी फिर गया।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited