​60 की उम्र में घोड़े जैसी फुर्ती लेकर जी रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, सलमान खान की तरह थुलथुला नहीं पड़ा शरीर​

​50-60 की उम्र में हर आम इंसान बूढ़ा होना शुरू हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड के ये कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिनके आगे बढ़ती उम्र भी झूठी लग रही है। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बुढ़ापे में भी अपनी जवानी के दौर में हैं। इस लिस्ट में सुनील शेट्टी से लेकर अक्षय कुमार का नाम शामिल है।

बॉलीवुड के फिट हीरो
01 / 08

बॉलीवुड के फिट हीरो

हाल ही में सलमान खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी जिसमें उनका चेहरा झुर्रियों से भरा पड़ा है। चेहरे पर बुढ़ापा साफ नजर आ रहा है, सलमान खान जल्द ही 60 साल के होने वाले हैं । बल्कि उनके मुकाबले ये एक्टर हैं जो दिखने में फिट लगते हैं और अपनी सेहत का भरपूर ध्यान भी रखते हैं। 60 की उम्र में भी इन स्टार्स में घोड़े जैसी जान है।

सुनील शेट्टी  Suniel  Shetty
02 / 08

सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty )

62 साल के हीरो सुनील शेट्टी आज इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर कहे जाते हैं। सुनील अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। वह एक भी दिन जिम स्किप नहीं करते। उनके आगे जवान एक्टर भी फीके लगते हैं।

अक्षय कुमार  Akshay Kumar
03 / 08

अक्षय कुमार ( Akshay Kumar)

बॉलीवुड के सबसे फिट हीरो अक्षय कुमार की फिटनेस का तो हर कोई दीवाना है। वह जिस तरह से अपना रूटीन फॉलो करते हैं उनसे तो देश के हर युवा को सीख लेनी चाहिए। अक्षय की उम्र 59 साल है लेकिन वह लगते 30 साल के हैं।

अनिल कपूर  Anil Kapoor
04 / 08

अनिल कपूर ( Anil Kapoor )

अनिल कपूर और बुढ़ापे का तो दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। जैसे-जैसे अनिल कपूर की उम्र बढ़ रही है वो और भी जवां नजर आते हैं। अनिल कपूर 68 साल के हैं।

शाहरुख खान  Shahrukh Khan
05 / 08

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan)

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है। जवान-पठान में शाहरुख ने कई एक्शन सीन किए हैं। उन्हें स्क्रीन पर देखकर कोई नहीं बता सकता कि वह तीन बच्चों के पिता हैं।

सैफ अली खान  Saif Ali Khan
06 / 08

सैफ अली खान ( Saif Ali Khan)

53 साल के सैफ अली खान अभी भी पूरे फिट हैं। सैफ अली खान अपनी सेहत पर पुरी मेहनत करते हैं। हाल ही में जब उन्हें चोट लगी थी तब भी वह जल्दी ही रिकवर हो गए थे।

अजय देवगन  Ajay Devgan
07 / 08

अजय देवगन ( Ajay Devgan)

अजय देवगन अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान रखते हैं। 55 साल के होने के बाद भी अजय देवगन 30 साल के लगते हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन ने ऐसा एक्शन किया था कि हर कोई उन्हें देखता रह गया था।

आमिर खान  Aamir Khan
08 / 08

आमिर खान ( Aamir Khan)

60 साल के आमिर खान इंडस्ट्री के फिट एक्टर की लिस्ट में आते हैं। वह सलमान खान से उम्र में छोटे दिखते हैं। उनके चेहरे का ग्लो आज भी वैसा का वैसा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited