जीजा-साली का टूटा दायरा... सहेली के पति संग लड़ाया इश्क, बनाया जीवनसाथी

Actresses Who Marry With Friend Husband: बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के साथ-साथ लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सहेली के पति को चुरा लिया। तो चलिए देखते हैं लिस्ट...

जीजू-जीजू कहकर इन हसीनाओं ने दोस्त के पति को बनाया जीवनसाथी देखें लिस्ट
01 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

जीजू-जीजू कहकर इन हसीनाओं ने दोस्त के पति को बनाया जीवनसाथी, देखें लिस्ट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मी रोल्स के अलावा निजी जिंदगी में भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बाारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर अपनी सहेली के घर उजाड़ने का इल्जाम लगा था। इन हसीनाओं ने अपनी सहेली के पति के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, रवीना टंडन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए देखते हैं ये पूरी लिस्ट।

सोनिया कपूर Soniya Kapoor
02 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

सोनिया कपूर (Soniya Kapoor)

एक्ट्रेस सोनिया कपूर अपनी सहेली की शादीशुदा जिंदगी में दखल देते हुए हिमेश रेशमिया के साथ रोमांटिक रिश्ते में आ गईं थी। अफवाहों के मुताबिक, हिमेश ने इसी प्यार के चलते अपनी 22 साल पुरानी पहली शादी को अचानक तलाक देकर खत्म कर दिया और फिर सोनिया से शादी रचाई।

रवीना टंडन Raveena Tandon
03 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

रवीना टंडन (Raveena Tandon)

रवीना टंडन ने अपनी करीबी दोस्त के पति अनिल थडानी के साथ रिश्ता बनाया और बाद में उनसे शादी कर ली। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। रिपोर्टों के मुताबिक, अनिल थडानी की पहली पत्नी नताशा सिप्पी और रवीना टंडन अच्छी दोस्त थीं।

अमृता अरोड़ा Amrita Arora
04 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

​अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)

अमृता अरोड़ा ने अपनी बेहद करीबी दोस्त नीशा राणा के पूर्व पति शकील लडक के साथ 2009 में शादी कर ली थी। इस रिश्ते के कारण एक्ट्रेस पर अक्सर ये अरोप लगाया जाता रहा कि उन्होंने अपनी सहेली का घर उजाड़ दिया।

शिल्पा शेट्टी Shilpa Shetty
05 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

​शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। ये राज की दूसरी शादी थी, क्योंकि इससे पहले उनकी कविता कुंद्रा से शादी हुई हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कविता ने शिल्पा पर अपनी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। शिल्पा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनको राज से तब मुलाकात हुई जब उनकी पहली शादी पहले ही खत्म हो चुकी थी।

स्मृति ईरानी Smriti Irani
06 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

​स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

स्मृति ईरानी ने वर्ष 2001 में पारसी बिजनेसमैन जुबिन ईरानी से शादी की थी। जुबिन उस समय पहले से तलाकशुदा थे और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी से तलाक हो चुका था। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मोना ईरानी स्मृति की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, लेकिन स्मृति ने इस बात को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा था कि मोना उनसे उम्र में काफी बड़ी थीं।

श्रीदेवी Sridevi
07 / 07
Image Credit : Reddit/ IMDb

​श्रीदेवी (Sridevi)

श्रीदेवी ने 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ शादी रचाई थी। उस वक्त बोनी पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी मोना कपूर श्रीदेवी की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। मोना ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने की जगह दी थी, लेकिन इसी दौरान श्रीदेवी और बोनी के बीच रोमांस शुरू हो गया। बोनी ने अपने प्यार को कबूल करते हुए पहले रिश्ते को खत्म किया और श्रीदेवी से शादी कर ली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited