​सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार शेयर की सास-ससुर के साथ फोटोज, इकबाल परिवार ने नई बहू के साथ मनाई दिवाली​

​बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को शादी के बाद से काफी ट्रोल किया जा रहा था। हालांकि सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी के बाद काफी इन्जॉय करते हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ससुराल वालों के साथ दिवाली मनाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बाद शेयर की हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Oct 23 2025, 16:48 IST
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की दिवाली Image Credit : Instagram01 / 08

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की दिवाली

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली धूमधाम से मनाई। सभी ने अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि अब सबसे खास फोटोज निकलकर सामने आई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दिवाली की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि यह सोनाक्षी के नए घर की पहली दिवाली है। इस बार तो दिवाली पर एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों के साथ फोटोज ड्रॉप की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने सजाया अपना घर Image Credit : Instagram02 / 08

सोनाक्षी सिन्हा ने सजाया अपना घर

सोनाक्षी सिन्हा ने दिवाली पर अपने ससुराल को सजाया। दिवाली के मौके पर सोनाक्षी ने अपने घर की झलक दिखाई, जिसमें उन्होंने मेन गेट पर गेंदे के फूल लगाए हुए थे।

सास-ससुर के साथ किया सेलिब्रेट Image Credit : Instagram03 / 08

सास-ससुर के साथ किया सेलिब्रेट

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लंबे समय बाद अपने ससुर इकबाल रतनसी के साथ फोटोज शेयर की है। बान्डिंग देखकर लग रहा है कि सोनाक्षी अपने परिवार के साथ बेहद खुशी से रहती है।

दोस्तों के साथ एन्जॉय Image Credit : Instagram04 / 08

दोस्तों के साथ एन्जॉय

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने नए घर की छत पर एक शानदार पार्टी की। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी दोस्तों को भी इन्वाइट किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की।

खेले कार्ड्स Image Credit : Instagram05 / 08

खेले कार्ड्स

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ कार्ड्स खेलती नजर आई। सोनाक्षी सिन्हा ने पार्टी मोमेंट की खूब सारी फोटोज पोस्ट की है। हमेशा की ही तरह सोनाक्षी और जहीर काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का ससुराल Image Credit : Instagram06 / 08

सोनाक्षी सिन्हा का ससुराल

सोनाक्षी सिन्हा की दिवाली पार्टी में उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। इस खास पार्टी में जहीर इकबाल की बहन से लेकर दोस्तों तक हर कोई नजर आ रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा का ब्लू काफ़्तान Image Credit : Instagram07 / 08

सोनाक्षी सिन्हा का ब्लू काफ़्तान

दिवाली पर सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लू काफ़्तान पहना था। वहीं जहीर ने भी ब्लू शॉर्ट कुर्ते और जींस से खुद को तैयार किया था।

सोनाक्षी ने कहा घर वाली फिलिंग Image Credit : Instagram08 / 08

सोनाक्षी ने कहा घर वाली फिलिंग

इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा 'बिल्कुल घरवाली दिवाली' फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस अपने ससुराल में बेहद खुश है। ससुराल वाले उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!