Sonakshi Sinha Then and Now: बलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें कि इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा आज की तरह ग्लैमरस नहीं लगती थीं। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सोनाक्षी का वजन करीब 90-95 किलो था। इस बीच सोनाक्षी की पुरानी फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादा वजन होने की वजह से स्कूल में सोनाक्षी सिन्हा को उनके दोस्त चिढ़ाते थे। वहीं कई लोग तो सोनाक्षी को परेशान भी करने लगे थे। हालांकि आगे चलकर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आपको पूरी तरह से बदल लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लंबे समय तक उनके वजन की वजह से सोशल मीडिया पर भद्दे और ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने कड़ी मेहनत से अपना वजन घटा लिया और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
जब सोनाक्षी सिन्हा को सलमान खान ने दबंग के लिये चुना तब उनका वजन 90 किलो था। इस फिल्म के लिये उन्होंने करीब 30 किलो तक वजन कम किया। अब सोनाक्षी सिन्हा एक फिट एक्ट्रेस की कैटेगरी में आती हैं और हर तरह की ड्रेस बेहद खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की मूवी दबंग से अपने करियर की शुरुआत की। इस मूवी के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।