अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अबू धाबी घूमने निकली है। अपने पति जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा ट्रिप एन्जॉय कर रही है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा कहीं न कहीं घूमती ही रहती है। उन्हें देखकर लगता है कि शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा को ऐसे पंख लग गए हैं जो उड़कर कहीं भी चली जाती है। खैर ये फोटोज बेहद प्यारी हैं जिसे देखकर आपका भी घूमने का मन कर जाएगा। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
अबू धाबी में सोनाक्षी और जहीर ने वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की। अभिनेत्री को अपने पति के साथ वाटर कार में एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।
जहीर और सोनाक्षी सिन्हा ने साथ में हर एक्टिविटी का मजा लिया। सोनाक्षी और जहीर को हर बार की ही तरह इस बार भी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब सारी फोटोज-वीडियोज शेयर की है।
फोटो में सोनाक्षी सिन्हा को हेलमेट पहनकर कार रेसिंग के लिए रेडी होते देखा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा हर एक्टिविटी को खुलकर एन्जॉय करती है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर दोनों की काफी मस्तीखोर हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की ही तरह जहीर इकबाल भी हेलमेट पहनकर रेडी थे। कपल ने साथ में मिलकर खूब रेस लगाई और अबू धाबी के नजारों का मजा लिया।
सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट पर फैंस भी भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत लकी है, जो उसे जहीर जैसा पति मिला है। दोनों मिलकर एक दूसरे के शौक पूरे करते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर घूमते-फिरते रहते हैं। कपल को महीने में एक बार जरूर बाहर जाते देखा जाता है। इस घुमक्कड़ जोड़ी को देखकर फैंस कपल की नजरें भी उतार रहे हैं।