दूसरे धर्म में शादी के कारण आज भी सोनाक्षी सिन्हा से नाराज बैठे हैं भाई लव- कुश!! सामने आई रिश्तों की सच्चाई

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal rift: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए थे। उस समय ये खबर सामने आई थी कि इस रिश्ते से उनके भाई लव और कुश नाखुश है। उस समय इस बारे में काफी चर्चा भी हुई थी। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा की कजिन ने मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Nov 9 2025, 16:23 IST
सोनाक्षी सिन्हा से खफा हैं लव-कुशImage Credit : Instagram01 / 06

सोनाक्षी सिन्हा से खफा हैं लव-कुश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्च में बनी रहती हैं। बीते साल सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी में कुछ दिक्कतें हुई थी। शादी की फोटोज में उनके भाइयों लव सिन्हा और कुश सिन्हा का न होना देख फैंस को लगा कि शादी को लेकर परिवार में कोई अनबन है। कुश ने पहले ही साफ किया था कि वो शादी में मौजूद थे। अब सोनाक्षी की कजिन और एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

पूजा रूपारेल ने अनबन से किया इनकारImage Credit : Instagram02 / 06

पूजा रूपारेल ने अनबन से किया इनकार

सोनाक्षी की कजिन और एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने भी भाई-बहन के बीच किसी तनाव की बात से इनकार किया। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए पूजा ने लव, कुश और सोनाक्षी के बीच अनबन की अफवाहों पर खुलकर बात की है।

पूजा रूपारेल ने कही ये बातImage Credit : Instagram03 / 06

पूजा रूपारेल ने कही ये बात

पूजा ने कहा, 'मैं गॉसिप देने नहीं आई। मैं जहीर से मिली हूं, वो सबसे मजेदार इंसान हैं। मुझे वो बहुत पसंद हैं! लोग इतने फ्री कैसे हैं कि ऐसी बातें करते हैं। कुश और सोनाक्षी ने पूरी फिल्म निकिता रॉय में साथ काम किया है। अगर बुरे रिश्ते होते तो क्या वो साथ करते? पूरा परिवार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में साथ दिखा। लोगों को बस गॉसिप करना पसंद है।'

जहीर इकबाल और सोनाक्षी की तारीफ में कही ये बातImage Credit : Instagram04 / 06

जहीर इकबाल और सोनाक्षी की तारीफ में कही ये बात

पूजा ने जहीर और सोनाक्षी की प्यार भरी शादी की तारीफ की और कहा, 'पूरा परिवार बहुत करीब है। लोग हवा में कहानियां बनाते हैं। हर परिवार में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन आखिर में सब साथ खड़े होते हैं। लोग हमेशा बातें करेंगे वो सच नहीं बन जाता।'

कौन हैं पूजा रूपारेल Image Credit : Instagram05 / 06

कौन हैं पूजा रूपारेल

बताते चलें कि पूजा रूपारेल ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। पूजा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल की छोटी बहन छुटकी के रोल से फेमस हुईं। उनकी मां भवना रूपारेल सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की बहन हैं। किंग अंकल और दिल से जैसी फिल्मों में काम करने के बाद पूजा ने एक्टिंग छोड़ दी और अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और राइटर हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ताImage Credit : Instagram06 / 06

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद बीते साल जून के महीने में दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!