छोटे पर्दे पर तूफानी वापसी के लिए तैयार हैं ये 8 TV सितारे, TRP में हिलाकर रख देंगे 'अनुपमा' की सरकार

TV Stars Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी की दुनिया में जल्द ही कुछ सितारों की वापसी होने वाली है, जो टीआरपी लिस्ट को हिलाकर रख देंगे। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर शोएब इब्राहिम तक का नाम शामिल है।

छोटे पर्दे पर धाकड़ वापसी के लिए तैयार हैं ये 8 टीवी सितारे
01 / 09

छोटे पर्दे पर धाकड़ वापसी के लिए तैयार हैं ये 8 टीवी सितारे

TV Stars Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी की दुनिया में सीरियल्स के साथ-साथ स्टार्स का आना-जाना भी लगा रहता है। जहां पुराने शोज बंद होने के कारण कुछ लोगों को घर बैठना पड़ता है तो वहीं नए शो के साथ स्टार्स टीवी की दुनिया में वापसी भी करते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन टीवी स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जो जल्द ही नए शो के साथ टीवी की दुनिया में धाकड़ वापसी करने वाले हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर शोएब इब्राहिम तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

शब्बीर आहलुवालिया Shabir Ahluwalia
02 / 09

शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia)

'राधा मोहन' के खत्म होने के बाद से ही शब्बीर आहलुवालिया छोटे पर्दे से गायब थे। लेकिन वो सोनी सब पर आने वाले शो 'फैमिली पंती' के साथ धाकड़ वापसी करते हुए नजर आएंगे।

विज्येंद्र कुमेरिया Vijayendra Kumeria
03 / 09

विज्येंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria)

मशहूर एक्टर विज्येंद्र कुमेरिया का 'दीवानियत' हाल ही में खत्म हुआ है। लेकिन अब वो नए शो के साथ फिर से धाकड़ वापसी करने वाले हैं। विज्येंद्र कुमेरिया जल्द ही 'जागृति' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

सागर पारेख Sagar Parekh
04 / 09

सागर पारेख (Sagar Parekh)

'अनुपमा' फेम सागर पारेख को आखिरी बार 'मेरा बालम थानेदार' में देखा गया था। अब वो जीटीवी के चर्चित शो 'जागृति' के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।

सुंबुल तौकीर खान Sumbul Touqeer Khan
05 / 09

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)

'काव्या: एक जज्बा एक जुनून' के बाद सुंबुल तौकीर खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर तूफानी वापसी के लिए तैयार हैं। सुंबुल तौकीर खान स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'जादू तेरी नजर' में नजर आएंगी।

खुशी दुबे Khushi Dubey
06 / 09

खुशी दुबे (Khushi Dubey)

खुशी दुबे को आखिरी बार 'जुबिली टॉकीज' में देखा गया था। हालांकि उनका ये शो ज्यादा खास नहीं चल पाया। वहीं अब खुशी दुबे 'जादू तेरी नजर' के साथ फिर से धाकड़ वापसी करने वाली हैं।

शोएब इब्राहिम Shoaib Ibrahim
07 / 09

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim)

शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 'झनक' के लीड एक्टर के लिए मॉक टेस्ट दिया है। खुद शोएब ने भी बताया कि उनकी बातचीत अभी कई प्रोड्यूसर्स के साथ चल रही है।

शिवांगी जोशी Shivangi Joshi
08 / 09

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

शिवांगी जोशी को आखिरी बार 'बरसातें: मौसम प्यार का' में देखा गया था। वहीं अब एक्ट्रेस एकता कपूर के अपकमिंग शो के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने शो का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है।

हर्षद चोपड़ा Harshad Chopda
09 / 09

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)

हर्षद चोपड़ा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की तीसरी पीढ़ी में आखिरी बार नजर आए थे। शो में लीप के बाद उनका पत्ता कट गया था, जिसके बाद से ही दर्शक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि वह एकता कपूर के शो के साथ फिर से धांसू वापसी करने वाले हैं, जिसमें शिवांगी जोशी उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited