Bollywood stars Bodyguard fees: बॉलीवुड के बड़े सितारे अपनी सुरक्षा के लिए हर साल भारी-भरकम रकम खर्च करते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर है। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा और शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को मोटी सैलरी मिलती हैं। दोनों लंबे समय से अपने स्टार्स की सबसे भरोसेमंद सुरक्षा संभाल रहे हैं। ये बॉडीगार्ड्स सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि स्टार्स के सबसे करीबी साथी भी माने जाते हैं। आज हम आपको अपनी खास रिपोर्ट में बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स की मोटी फीस के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुख्य बॉडीगार्ड का नाम शेरा है। शेरा (Gurmeet Singh Jolly) की सैलरी को लेकर मीडिया में अलग-अलग दावे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी वार्षिक आय करीब 2 करोड़ से अधिक हो सकती है। शेरा पिछले कई सालों से सलमान के साथ हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का नाम जितेंद्र शिंदे है। अमिताभ बच्चन के निजी बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे (Jitendra Shinde) की सालाना सैलरी लगभग 1.5 करोड़ बताई जाती है।
दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड का नाम जलालुद्दीन शेख है, जिन्हें वे प्यार से 'जलाल' बुलाती हैं। जलालुद्दीन पिछले कई वर्षों से दीपिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जलाल को प्रति वर्ष लगभग 80 लाख से 1.2 करोड़ तक का वेतन मिलता है।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के मुख्य बॉडीगार्ड का नाम श्रेयस ठेले है। के अनुसार, अक्षय कुमार उन्हें सालाना लगभग ₹1.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सैलरी देते हैं।
शाहरुख खान के मुख्य बॉडीगार्ड का नाम रवि सिंह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे पिछले एक दशक से अधिक समय से किंग खान की सुरक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख अपने बॉडीगार्ड को करोड़ों रुपये देते हैं।