अपनी औलाद के कमबैक की राह देखते-देखते धुंधली हुई इन स्टार्स की नजरें, डूबते करियर को देख मुश्किल में कट रहा है बुढ़ापा

Bollywood actors Career Goes down day by day: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) से लेकर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के करियर का ग्राफ दिन ब दिन नीचे गिरते जा रहा है। फैंस समेत इन सितारों के पिता भी अपने बेटों का कमबैक देखने को तरस गए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते है....

Authored by: कुमार सरसUpdated Jan 7 2026, 19:24 IST
बॉलीवुड के इन सितारों का नहीं हो पा रहा कमबैकImage Credit : Instagram01 / 06

बॉलीवुड के इन सितारों का नहीं हो पा रहा कमबैक

Bollywood actors Career Goes down day by day: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र और जैकी श्रॉफ अपने जमाने के सुपरस्टार थे। बड़े पर्दे पर राज करने वाले इन अभिनेताओं से फैंस को उम्मीद थी कि उनके बेटे तुषार कपूर और टाइगर श्रॉफ भी वैसा ही जलवा बिखेरेंगे। शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन जल्द ही करियर का ग्राफ गिरने लगा। अब हालात ऐसे हैं कि पिता अपने बेटों का जोरदार कमबैक देखने को तरस गए हैं। वहीं सुपरस्टार सलमान खान का भी करियर का ग्राफ दिन ब दिन नीचे जा रहा है। सलीम खान भी अपने बेटे को फिर से चमकता हुआ देखना चाहते हैं। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

तुषार कपूरImage Credit : Instagram02 / 06

तुषार कपूर

दिग्गज एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने कुछ फिल्मों में अच्छा काम किया था। ऐसा लगता था कि वो भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। हालांकि वो ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए।

वरुण धवनImage Credit : Instagram03 / 06

वरुण धवन

बॉलीवुड में वरुण धवन ने भी शानदार शुरुआत की थी। उनकी फिल्में हिट भी साबित हुई। हालांकि अब वो कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। सभी की नजर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 पर टिकी हुई है।

टाइगर श्रॉफImage Credit : Instagram04 / 06

टाइगर श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने अपनी शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी। इस मूवी के बाद उन्होंने फिल्म बागी में धमाल मचाया। टाइगर श्रॉफ की शुरुआत तो अच्छी थी लेकिन अब वो बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं।

सलमान खानImage Credit : Instagram05 / 06

सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने काफी सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है। उनकी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया है। हालांकि बीते कुछ सालों से उनकी फिल्में चल नहीं रही है। अब उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है।

शाहिद कपूरImage Credit : Instagram06 / 06

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा का बुरा हाल हो गया था। इस मूवी ने लोगों को निराश कर दिया। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि उनकी अपकमिंग फिल्मों को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!