Bollywood stars got mentally disturbed beacause of lovers: बॉलीवुड में प्यार कई सितारों के लिए सबसे बड़ा दर्द बन गया। सलमान खान और रवीना टंडन जैसे बड़े नाम भी इश्क में अंदर से खोखले हो गए। दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। रवीना टंडन ने भी रिलेशनशिप में धोखा खाया और भावनात्मक रूप से टूट गईं। ये सितारे प्यार में इतने डूबे कि कुछ समय के लिए परेशानियों में घिर गए। प्यार ने इनकी जिंदगी में सुख-चैन छीन लिया, लेकिन ये सब मजबूती से उभरे और आज भी चमक रहे हैं।
सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी सभी की फेवरेट थी। कोई कभी ऐसा सोच भी नहीं सकता था कि दोनों कभी अलग होंगे। सलमान खान ने तो सपने में भी ऐसा नहीं सोचा होगा। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई। ऐश्वर्या संग ब्रेकअप के बाद सलमान खान अंदर से हिल गए थे।
एक समय पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एक दूसरे के करीब आ गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया। ऋतिक से अलग होकर कंगना बुरी तरह टूट गई थी।
शाहिद कपूर भी करीना कपूर के साथ शादी का ख्वाब देखते थे लेकिन टशन के शूट के दौरान करीना और सैफ के बीच अचनाक से एक बॉन्ड बन गया। इसके बाद वो शाहिद कपूर से अलग हो गई।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी के बारे में सभी को पता होगा। दीपिका, रणबीर से बेइंतहा प्यार करती थी और उनसे शादी करना चाहती थी। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण को तगड़ा झटका लगा था।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम शामिल है। रवीना अक्षय के साथ शादी का ख्वाब देखती थीं और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक्टर ने आखिरी समय पर उन्हें धोखा दे दिया।