मुंह पर मारा चम्मच, तोड़ी प्लेट... 81 साल के डायरेक्टर को सलमान खान ने जड़ा था तमाचा

Salman Subhash Fight: सालों पहले सलमान खान की एक पार्टी के दौरान सुभाष घई से लड़ाई हो गई थी, जिसके दौरान भाईजान ने अपने सीनियर डायरेक्टर सुभाष घई को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उनकी घर पर जमकर क्लास लगी थी। आइए आपको इस लड़ाई के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

सलमान खान ने जब जड़ा था सुभाष घई को थप्पड़ सलीम खान ने मंगवायी थी माफी
01 / 06
Image Credit : Social Media

सलमान खान ने जब जड़ा था सुभाष घई को थप्पड़, सलीम खान ने मंगवायी थी माफी

Salman Subhash Fight: सलमान खान यूं तो अपने सीनियर्स की बहुत इज्जत करते हैं लेकिन एक बार वो सारी चीजें भूल गए और उन्होंने अपने एक सीनियर को तमाचा जड़ दिया। ये बात है सालों पहले की जब वो एक पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। इस पार्टी में सलमान खान के साथ कई सारे बड़े स्टार्स थे और सुभाष घई भी इसका हिस्सा थे। किसी बात को लेकर सुभाष घई और सलमान खान के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि इन दोनों में कहा सुनी हो गई। ये कहासुनी इस हद तक बढ़ गई कि सलमान खान ने गुस्से में आकर सुभाष घई को तमाचा जड़ दिया। आइए आपको सुभाष घई और सलमान खान के बीच हुई इस लड़ाई के बारे में बताते हैं...

पार्टी करते-करते बिगड़ पड़े सुभाष घई
02 / 06
Image Credit : Social Media

पार्टी करते-करते बिगड़ पड़े सुभाष घई

मीडिया में छपी जानकारी के अनुसार, सलमान खान और सुभाष घई एक साथ पार्टी कर रहे थे, जहां खुशी का माहौल था। इसी दौरान सुभाष घई को किसी बात पर बुरा लग गया और वो बिगड़ पड़े। सुभाष घई का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि वो सलमान के साथ बदतमीजी करने लगे।

सुभाष घई ने सलमान खान पर फेंकी चीजें
03 / 06
Image Credit : Social Media

सुभाष घई ने सलमान खान पर फेंकी चीजें

पार्टी में मौजूद लोगों के अनुसार, सुभाष घई गुस्से में सलमान खान के ऊपर चम्मच और प्लेट फेंकने लगे। किसी को भरोसा नहीं हुआ कि सुभाष घई जैसा समझदार इंसान ये हरकतें कर रहा है।

गुस्से में सलमान खान ने जड़ दिया तमाचा
04 / 06
Image Credit : Social Media

गुस्से में सलमान खान ने जड़ दिया तमाचा

बताने वाले तो यहां तक बताते हैं कि सुभाष घई ने गुस्से में सलमान के जूते पर पेशाब तक कर दी थी। इसके बाद भाईजान को नहीं रुका गया और उन्होंने गुस्से में आकर सुभाष घई को तमाचा जड़ दिया। ये बात तुरंत ही पूरी इंडस्ट्री में फैल गई और गॉसिप शुरू हो गईं।

सलीम खान ने सुबह-सुबह लगा दी सलमान खान की क्लास
05 / 06
Image Credit : Social Media

सलीम खान ने सुबह-सुबह लगा दी सलमान खान की क्लास

सलीम खान को भी इस बात की जानकारी हो गई थी कि पार्टी में सुभाष घई और सलमान खान के बीच लड़ाई हो गई है लेकिन उन्होंने रात में कुछ नहीं कहा। सलमान खान जब सोकर उठे तो सलीम खान ने उन्हें बुलाया और उनसे पूछा कि क्या तुमने जानबूझकर ऐसा किया है? सलमान ने तुरंत अपनी गलती मानी और कहा कि वो नशे में बहक गए थे उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने तुरंत सुभाष घई से माफी मांगी और ये मामला उसी वक्त खत्म हो गया।

सलमान खान-सुभाष घई के बीच में है अच्छे रिश्ते
06 / 06
Image Credit : Social Media

सलमान खान-सुभाष घई के बीच में है अच्छे रिश्ते

सलमान खान के माफी मांगने के बाद सुभाष घई को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने भी बड़प्पन दिखाते हुए अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। इसके बाद दोनों फिर से दोस्त बन गए और आज इनके अच्छे रिश्ते हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान सुभाष घई के घर जैकी श्रॉफ का बर्थडे मनाने के लिए गए थे, जहां से दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited