Salman made fun of Katrina: सलमान खान ने साल 2014 में अपनी छोटी बहन अर्पिता खान की शादी की थी। इस वेडिंग इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार शामिल हुए थे, जिस कारण हर ओर इसी की बातें थीं। अर्पिता खान की शादी में कैटरीना कैफ ने भी हिस्सा लिया था, जो सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं और उन दिनों रणबीर कपूर के डेट कर रही थीं। अर्पिता खान की शादी में सलमान खान ने कैटरीना कैफ का जमकर मजाक उड़ाया था और इस काम में आमिर ने भी उनका साथ दिया था। आइए आपको सालों पुराना ये किस्सा सुनाते हैं...
ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप के बाद सलमान खान का दिल कैटरीना कैफ पर आया था। करियर की शुरुआत में कैटरीना कैफ ने भी सलमान खान के साथ खूब सारी फिल्में की थीं, जिनकी वजह से इनकी दोस्ती गहरा गई थी। दोस्ती होने के बाद ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। सालों-साल इनके अफेयर की खबरें इंडस्ट्री में छायी रहीं।
कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ के रास्ते जुदा हो गए। ऐसा बताया जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे को प्यार तो करते थे लेकिन इनका लाइफ गोल एक नहीं था, जिस कारण कैटरीना कैफ ने अपना रास्ता बदलने का फैसला लिया।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी में साथ काम किया था। इन्हीं फिल्मों के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गईं। रणबीर-कैट भी अपने इश्क का इजहार लोगों के सामने करने लगे थे, जिससे कहीं ना कहीं सलमान को दिक्कत थी।
अर्पिता खान की शादी में बड़े-बड़े सेलेब शामिल हुए थे। इस शादी में सलमान खान और आमिर खान ने स्टेज से कैटरीना पर ऐसा कमेंट किया था, जिसकी गूंज अब तक सुनाई देती है। आमिर-सलमान ने कहा था "कैटरीना तुमने खान बनने का मौका छोड़ दिया, जिसके लिए दिल से शुक्रगुजार हैं।"
रणबीर कपूर के साथ भी कैटरीना कैफ का रिश्ता लम्बा नहीं चला और आखिर में कैटरीना का दिल विक्की पर आया। इन्होंने अपने रिश्ते को लोगों से छुपाकर रखा और आखिर में दोनों ने शादी करके लोगों को शॉक कर दिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि कैट-विक्की का प्यार शादी के मंडप तक जाएगा।