Salman Khan Birthday: पार्टी में साइकिल से पहुंचे सलमान खान, शिप्ला शेट्टी-बॉबी देओल ने खींचा ध्यान

Salman Khan Birthday Party: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अभी हाल ही में यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स पहुंचे। तो चलिए देखते हैं इन स्टार्स की फोटोज जो खूब वायरल हो रही है।

Authored by: अभयUpdated Dec 28 2025, 09:58 IST
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारेImage Credit : Photos By- Varinder Chawla01 / 06

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अभी हाल ही में यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर सलमान खान के फॉर्महाउस पर एक पार्टी रखी गई थी। सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए देखते हैं पार्टी में कौन-कौन से स्टार्स पहुंचे।

कूल लुक में नजर आए राम चरणImage Credit : Photos By- Varinder Chawla02 / 06

कूल लुक में नजर आए राम चरण

साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण इस पार्टी में कूल लुक में नजर आए। राम चरण का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

बॉबी देओल ने खींचा ध्यानImage Credit : Photos By- Varinder Chawla03 / 06

बॉबी देओल ने खींचा ध्यान

बॉबी देओल इस पार्टी में एकदम नए लुक में नजर आए। बॉबी देओल का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

पति के साथ पहुंची शिल्पा शेट्टीImage Credit : Photos By- Varinder Chawla04 / 06

पति के साथ पहुंची शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस पार्टी में अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी।

साथ नजर आए सोनाक्षी-जहीरImage Credit : Photos By- Varinder Chawla05 / 06

साथ नजर आए सोनाक्षी-जहीर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस पार्टी में अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आईं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।

साइकिल से पहुंचे सलमान खानImage Credit : Photos By- Varinder Chawla06 / 06

साइकिल से पहुंचे सलमान खान

सलमान खान अपनी बर्थडे पार्टी में साइकिल से पहुंचे। इस दौरान सलमान खान टी-शर्ट और जींस पहने नजर आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!