शर्मिंदा होकर सलमान खान की मां सलमा से मुंह छुपाए घूमती थीं हेलन, सलीम खान ने दुखभरे दिनों में थामा था हाथ

Helen And Salma Khan Story: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान अपनी फिल्मों को साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। सलीम खान ने दो शादियां की थी। जब सलीम खान दूसरी शादी करके पत्नी हेलन को घर लेकर आए थे तब...

Authored by: अभयUpdated Apr 9 2026, 18:15 IST
घर में सलमान खान की मां से मुंह छुपाती फिरती थी हेलन, खुद किया था खुलासा Image Credit : Reddit/ Pinterest01 / 06

घर में सलमान खान की मां से मुंह छुपाती फिरती थी हेलन, खुद किया था खुलासा

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और फेमस राइटर सलीम खान को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। सलीम खान अपनी फिल्मों से ज्यादा हमेशा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं। सलीम खान ने अपनी लाइफ में कई ऐसे काम किए जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। इसी में एक फैसला सलीम खान की दूसरी शादी का भी है। सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन से शादी की थी। इसके बाद जब हेलन सलीम खान के घर आईं तब वो सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान से फेस छुपाती फिरती रहती थी। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या था।

कब हुई थी सलीम खान की दूसरी शादीImage Credit : Reddit/ Pinterest02 / 06

कब हुई थी सलीम खान की दूसरी शादी

सलीम खान और हेलन की पहली मुलाकात साल 1963 में हुई थी। इसके बाद साल 1966 में लव स्टोरी थोड़ी आगे बढ़ी और साल 1980 में सलीम खान ने हेलन से शादी कर ली।

सलमा खान से हुई थी पहली शादीImage Credit : Reddit/ Pinterest03 / 06

सलमा खान से हुई थी पहली शादी

सलीम खान की ये दूसरी शादी थी। सलीम खान ने पहली शादी साल 1963 में सलमा खान से की थी, जो सलमान खान की मां है। सलीम खान ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी की थी।

सलीम खान की दूसरी शादी से नाराज हो गया था परिवारImage Credit : Reddit/ Pinterest04 / 06

सलीम खान की दूसरी शादी से नाराज हो गया था परिवार

सलीम खान की दूसरी शादी से राइटर का पूरा परिवार नाराज हो गया था। सलीम खान को अपने इस फैसले की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

सलमा से नहीं मिलती थी हेलनImage Credit : Reddit/ Pinterest05 / 06

सलमा से नहीं मिलती थी हेलन

अरबाज खान के चैट शो के एक एपिसोड के दौरान हेलेन ने कहा, 'शुरुआत में मैं क्या करती थी, आप जानते हो जब मैं बैंडस्टैंड से गुजरती थी और कभी-कभी मुझे पता होता था कि सलमा बालकनी में खड़ी हैं, तो मैं तुरंत नीचे झुक जाती थी ताकि वो मुझे न देख सकें और सोचें कि तुम्हारे घर के पास गाड़ी खाली है। मैं उनका बहुत सम्मान करती थी।'

जमकर की सलमा की तारीफImage Credit : Reddit/ Pinterest06 / 06

जमकर की सलमा की तारीफ

चैट शो के दौरान हेलेन ने कहा, 'सलीम खान ने मुझे एक फिल्म में रोल दिया। हम दोस्त बन गए, मम्मी बहुत अच्छी थीं। तुम्हारी मां के लिए उस समय बहुत मुश्किल रहा होगा, उन्होंने उस वक्त बहुत कुछ सहा होगा। मुझे लगता है कि किस्मत ने मुझे तुम सबके करीब लाया और मैं तुम सबका शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी सलीम से परिवार अलग करने की इच्छा नहीं की।'

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!