Actors Feel 'Jealous' When His Wife Work With Others: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब करीना कपूर किसी दूसरे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती थीं तो उन्हें जलन महसूस होती थी। सैफ अली खान इंडस्ट्री में मौजूद अकेले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्हें ऐसा महसूस होता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट आपको बॉलीवुड के उन पतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पत्नी दूसरे एक्टर संग ऑनस्क्रीन नजर आती हैं तो उन्हें भी जलन होती है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। रणवीर सिंह भी उन पतियों में एक हैं जब उनकी पत्नी दीपिका किसी दूसरे एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती हैं तो उन्हें जलन होती है।
रितेश देशमुख और जेनेलिया की जोड़ी को फैन्स खूब पसंद करते हैं। जेनेलिया भी जब किसी दूसरे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं तो रितेश देशमुख के मन में भी बेचैनी होने लगती है।
विक्की कौशल ने कुछ समय तक कैटरीना कैफ को डेट करने एक बाद उनसे शादी की। हाल ही में दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। विक्की अपनी पत्नी कैटरीना से इतना प्यार करते हैं कि वो उन्हें किसी दूसरे एक्टर के साथ काम करते हुए देख नहीं पाते हैं।
अजय देवगन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। काजोल का वेब सीरीज 'द ट्रायल' में एक किसिंग सीन खूब वायरल हुआ था। अजय देवगन भी काजोल को दूसरे एक एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते देख बर्दास्त नहीं कर पाते हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। ऐश्वर्या राय को दूसरे एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन काम करते हुए देखना अभिषेक बच्चन के लिए भी इतना आसान नहीं होता।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। जब आलिया भट्ट फिल्मों में किसी और एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती हैं तो रणबीर कपूर को भी यह अच्छा नहीं लगता है।
सैफ अली खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान यह बात कबूल करते हुए बताया कि जब पत्नी करीना किसी दूसरे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं तो उन्हें जलन होती है।