​शानो-शौकत से हुई थी टीवी की इन हसीनाओं की गोद भराई, ससुराल वालों ने झोली में भर दिए थे गहने और गिफ्ट्स​

​टीवी इंडस्ट्री में स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को शानो-शौकत के साथ जीते हैं । कोई भी इवेंट हो उसका सेलिब्रेट करने में स्टार्स पीछे नहीं हैं। आज हम टीवी एक्ट्रेस की गोद भराई की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन हसीनाओं ने अपने बेबी शॉवर में खूब मस्ती की थी। किसी ने मॉडर्न तो किसी ने पुराने अंदाज में इसे मनाया था।

अनोखे अंदाज में हुई थी
01 / 07

अनोखे अंदाज में हुई थी

रूपाली गांगुली से लेकर दिशा परमार तक टीवी की इन हसीनाओं ने धूम-धाम से अपना बेबी शॉवर मनाया था। कोई मॉडर्न तरीके से तो कोई पारंपरिक रूप में सज-धजकर पहुंचा था। बेहद शानो-शौकत के साथ ये प्रोग्राम हुआ था। आइए आपको दिखाते हैं इवेंट की कुछ तस्वीरें जिसे देखकर आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएगी।

श्रद्धा आर्या
02 / 07

श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या ने अपनी गोद भराई में सुंदर बनारसी साड़ी पहनी थी। वह अपने ससुराल के रीति-रिवाज के अनुसार सज-धजकर तैयार हुई थी। श्रद्धा आर्या को ससुराल वालों ने ढेरों गिफ्ट्स दिए थे। एक्ट्रेस बाद में जुड़वां बच्चों की मां बनी थी।

रूपाली गांगुली
03 / 07

रूपाली गांगुली

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ससुराल वालों के नियम के अनुसार बेबी शॉवर रखा था। गोद भराई में रूपाली गांगुली सज-धजकर तैयार हुई थी। रूपाली गांगुली ने गोद भराई में लाल और हरी साड़ी पहनी थी।

युविका चौधरी
04 / 07

युविका चौधरी

प्रिंस नरूला की पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी को पिछले साल बेटी हुई है। अपने बेबी शॉवर पर नरूला परिवार ने ग्रांड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टीवी स्टार्स भी शामिल हुए थे। युविका ने अपनी पार्टी की थीम व्हाइट रखी थी।

दिशा परमार
05 / 07

दिशा परमार

दिशा परमार का बेबी शॉवर एकदम हटकर था। यह पर्पल थीम पर था। दिशा ने पर्पल ड्रेस पहनी थी साथ ही पार्टी का थीम भी वैसा ही था।

अनीता हसनन्दानी
06 / 07

अनीता हसनन्दानी

नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता हसनन्दानी ने अपने बेबी शॉवर में खूब एन्जॉय किया था। उनके पति ने उनके लिए येलो थीम पार्टी रखी थी। अनीता ने इस पार्टी में येलो गाउन पहना था और वह बेहद प्यारी लग रही थी।

गौहर खान
07 / 07

गौहर खान

अभिनेत्री गौहर खान का बेबी शॉवर एकदम हटकर था। गौहर के ससुराल वालों ने उनके लिए घर पर ही पार्टी रखी थी। गौहर को परिवार की तरफ से ढेरों गिफ्ट्स मिले थे। बता दें कि एक्ट्रेस दोबारा से प्रेग्नेंट है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited