श्रद्धा कपूर के हाथों से रातोंरात छीन ली गईं ये 6 फिल्में, एक के बाद एक हुईं ब्लॉकबस्टर

Shraddha Kapoor's Rejected Movies: 'आरआरआर' से लेकर 'भूल भुलैया 2' सहित श्रद्धा कपूर को मेकर्स ने रातोंरात इन 6 फिल्मों से बाहर कर दिया था। यह लिस्ट आपको भी हैरान कर देगी।

Authored by: ललित कुमार Updated Mar 3 2026, 14:35 IST
श्रद्धा कपूर के हाथों से रातोंरात छीन ली गईं ये 6 फिल्में, एक के बाद एक हुईं ब्लॉकबस्टरImage Credit : Instagram01 / 07

श्रद्धा कपूर के हाथों से रातोंरात छीन ली गईं ये 6 फिल्में, एक के बाद एक हुईं ब्लॉकबस्टर

Shraddha Kapoor's Rejected Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज यानि 3 मार्च के दिन अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद श्रद्धा कपूर ने कई हिट मूवीज में काम किया लेकिन कई ऐसी फिल्में भी रहीं, जिनके लिए श्रद्धा कपूर मेकर्स की पहली पसंद थीं। बाद में श्रद्धा कपूर को रातोंरात इन फिल्मों से बाहर कर दिया था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

लकी: नो टाइम फॉर लवImage Credit : Instagram02 / 07

लकी: नो टाइम फॉर लव

श्रद्धा कपूर इस मूवी से डेब्यू करने वाली थीं लेकिन स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने का मौका ठुकरा दिया।

औरंगजेबImage Credit : Instagram03 / 07

औरंगजेब

श्रद्धा कपूर की अर्जुन कपूर की यह मूवी भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह भूमिका छोड़कर 'आशिकी 2' करना सही समझा, जो उनके करियर के लिए परफेक्ट साबित हुई।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तानImage Credit : Instagram04 / 07

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ' के लिए मेकर्स की पहली पसंद श्रद्धा कपूर थी लेकिन बाद में निर्माताओं ने इस मूवी में कास्ट नहीं किया।

साइनाImage Credit : Instagram05 / 07

साइना

'साइना' के लिए निर्माताओं ने सबसे पहले श्रद्धा कपूर को फाइनल किया था लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने यह भूमिका छोड़ दी।

भूल भुलैया 2Image Credit : Instagram06 / 07

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' में मुख्य भूमिका के लिए श्रद्धा कपूर से संपर्क किया गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इस मूवी में कियारा आडवाणी को कास्ट किया।

आरआरआरImage Credit : Instagram07 / 07

आरआरआर

'आरआरआर' में सीता की भूमिका के लिए मेकर्स की पहली पसंद श्रद्धा कपूर थीं। मगर बाद किसी कारण मेकर्स ने श्रद्धा कपूर की जगह आलिया भट्ट को कास्ट किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!