Shahid Kapoor Out From These Movies: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपने जीवन में रोमांटिक से लेकर एक्शन सहित कई मूवीज की हैं, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार भी मिला। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए अमित राय ने बताया कि वो शाहिद कपूर को कास्ट कर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की बायोपिक बनाने वाले थे, जिसे अब बंद कर दिया गया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शाहिद कपूर को बाहर कर दिया गया था। आइए देखें ये लिस्ट...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर को मेकर्स ने सबसे पहले 'रॉकस्टार' ऑफर की थी। मगर बाद में उन्होंने शाहिद कपूर की जगह रणबीर कपूर को कास्ट कर लिया था।
करीना कपूर खान और इमरान खान की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के लिए भी मेकर्स शाहिद कपूर को कास्ट करने वाले थे लेकिन लास्ट मौके उन्होंने अपना मन बदल दिया था।
'रांझणा' मूवी के लिए सोनम कपूर के अपोजिट मेकर्स शाहिद कपूर को लेने का पूरा मन बना चुके थे। हालांकि बाद में यह मूवी शाहिद कपूर की जगह साउथ एक्टर धनुष के हिस्से चली गई।
ऋतिक रोशन ने फिल्म 'बैंग-बैंग' में अहम रोल निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी के लिए ऋतिक रोशन की जगह शाहिद कपूर मेकर्स की पहली पसंद थे लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ और शाहिद का पत्ता साफ हो गया।
'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में इमरान खान की जगह मेकर्स शाहिद कपूर को कास्ट करने वाले थे। शाहिद कपूर की मेकर्स के साथ बात नहीं बनी और उनके हाथों से यह मूवी छिन गई।
शाहिद कपूर की फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की बायोपिक को बंद कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद डायरेक्टर अमित राय ने की है।