Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: इस दिन 7 जन्मों के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे रश्मिका-विजय, लीक हो गया वेडिंग कार्ड

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Card leak: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की शादी का वेडिंग कार्ड इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस कार्ड के वायरल होने से ये साफ हो गया है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Feb 16 2026, 17:20 IST
इस दिन होगी विजय और रश्मिका की शादीImage Credit : Instagram01 / 06

इस दिन होगी विजय और रश्मिका की शादी

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Card leak: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच विजय और रश्मिका की शादी का कार्ड लीक हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रश्मिका-विजय की शादी Image Credit : Instagram02 / 06

रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। अब खबर है कि दोनों इस महीने शादी करने वाले हैं।

लीक हो गया कार्डImage Credit : Instagram03 / 06

लीक हो गया कार्ड

इस बीच एक वेडिंग कार्ड वायरल हो गया है। कार्ड में विजय देवरकोंडा का नाम ऊपर है और नीचे लिखा है 'विजय (रश्मिका और खुद की ओर से)'। इसमें लिखा है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे।

सामने आए डीटेल्सImage Credit : Instagram04 / 06

सामने आए डीटेल्स

ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को ताज कृष्णा में होगा। कार्ड में संदेश है' मैं कुछ खास खबर शेयर कर रहा हूं और आपको हमारे जीवन के बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए बुला रहा हूं। परिवार के प्यार और आशीर्वाद से रश्मिका और मैं 26.02.26 को छोटे समारोह में शादी करेंगे। इस नए अध्याय की शुरुआत में उन लोगों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं। आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इसे और खास बना देगा।

नहीं हुई है पुष्टिImage Credit : Instagram05 / 06

नहीं हुई है पुष्टि

बता दें कि अभी तक रश्मिका या विजय ने शादी की कोई पुष्टि नहीं की है। दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी पर चुप रहते हैं। हाल ही में 15 फरवरी को दोनों हैदराबाद एयरपोर्ट पर अलग-अलग टीम के साथ स्पॉट हुए थे।

रश्मिका और विजय की जोड़ीImage Credit : Instagram06 / 06

रश्मिका और विजय की जोड़ी

​रश्मिका और विजय की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। दोनों को साथ देखकर फैंस खुशी से खिलखिला उठते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!