​रश्मिका मंदाना के दिल में प्यार का फूल खिलाकर गायब हो गया था ये साउथ स्टार, टूटे दिल के टुकड़ों को विजय देवरकोंडा ने दी पनहा​

पैन इंडिया स्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है। लेकिन आपको पता है विजय से पहले भी एक बार रश्मिका की सगाई हो चुकी है। आइए आपको सुनाते हैं उनकी लाइफ की ये अनसुनी कहानी।

विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका के दिल में रहते थे ये स्टार
01 / 09
Image Credit : Pintrest

विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका के दिल में रहते थे ये स्टार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अब शादी कर घर बसाने का प्लान कर रही है। हालांकि यह प्लान उनके मन में सालों पहले ही आ गया था, जो सफल नहीं हो पाया। रश्मिका अपनी पहली फिल्म के हीरो को ही दिल दे बैठी थी। हालांकि यह इतना प्यारा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। इनके रिश्ते में कुछ ऐसा मोड़ आया कि यह बुरी तरह से टूट गया। रश्मिका और रक्षित की कहानी कैसे शुरू हुई और क्यों खत्म हुई, आइए आपको बताते हैं।

रक्षित शेट्टी संग हुई रश्मिका की दोस्ती
02 / 09
Image Credit : Pintrest

रक्षित शेट्टी संग हुई रश्मिका की दोस्ती

साल 2016 में जब कन्नड़ फिल्म “किरिक पार्टी” की शूटिंग शुरू हुई, तब रश्मिका इंडस्ट्री में नई थीं और रक्षित पहले से एक स्थापित स्टार थे। फिल्म की कहानी कॉलेज रोमांस पर आधारित थी । फिर वहीं से सेट पर शुरू हुआ मज़ाक जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गया।

रक्षित ने हर जगह की रश्मिका की मदद
03 / 09
Image Credit : Pintrest

रक्षित ने हर जगह की रश्मिका की मदद

कहा जाता है कि रक्षित ने न सिर्फ रश्मिका को एक्टिंग में गाइड किया, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के तौर-तरीकों से भी परिचित कराया। वहीं रश्मिका के लिए रक्षित वो इंसान बने जिनसे वह अपने दिल की हर बात साझा कर सकती थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी।

ऑनस्क्रीन एक्टिंग करते-करते हुआ प्यार
04 / 09
Image Credit : Pintrest

ऑनस्क्रीन एक्टिंग करते-करते हुआ प्यार

किरिक पार्टी की रिलीज़ ने दोनों की ज़िंदगी बदल दी। फिल्म सुपरहिट हुई और पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यहीं से दोनों की रियल-लाइफ केमिस्ट्री पर सबकी नज़रें टिक गईं। दोनों को साथ में स्पॉट किया जाने लगा, पार्टी में दोनों साथ दिखाई देते। जिससे इनके रिश्ते पर सवाल खड़े हुए।

सरेआम कुबूल किया प्यार
05 / 09
Image Credit : Pintrest

सरेआम कुबूल किया प्यार

कुछ साल डेट करने के बाद रक्षित और रश्मिका ने सरेआम कुबूल कर लिया था कि वह दोनों एक कपल हैं। दोनों ने बिना किसी डर के बताया था कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

कर ली थी सगाई
06 / 09
Image Credit : Pintrest

कर ली थी सगाई

3 जुलाई 2017 का दिन दोनों के लिए यादगार बन गया। बेंगलुरु में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रश्मिका और रक्षित ने सगाई की। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं और फैंस ने उन्हें प्यार से नाम दिया — “किरिक कपल”।ऐसा लग रहा था कि रियल-लाइफ फेयरटेल आखिरकार हकीकत बनने जा रहा है।

एक साल के अंदर टूट गई सगाई
07 / 09
Image Credit : Pintrest

एक साल के अंदर टूट गई सगाई

एक साल भी नहीं बीता था कि 2018 में अचानक खबर आई कि दोनों की सगाई टूट गई। रश्मिका के परिवार ने पुष्टि की कि रिश्ता अब खत्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त थे। रश्मिका उस वक्त तेलुगु सिनेमा में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही थीं, जबकि रक्षित अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट्स में डूबे हुए थे।

लॉंग डिटेन्स और करियर ने तोड़ा रिश्ता
08 / 09
Image Credit : Pintrest

लॉंग डिटेन्स और करियर ने तोड़ा रिश्ता

रश्मिका ने एक बयान में कहा था, हम एक-दूसरे को सम्मान के साथ छोड़ रहे हैं, वह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत इंसान है। रक्षित ने भी मीडिया के सामने कहा, “हम दोनों की राहें अब अलग हैं, लेकिन मैं उसके लिए हमेशा शुभकामनाएं दूंगा।”

आज भी कायम है दोस्ती
09 / 09
Image Credit : Pintrest

आज भी कायम है दोस्ती

बात करें रक्षित और रश्मिका की, तो आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। सगाई टूटने के बाद भी इनके बीच दोस्ती का रिश्ता बना रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited