Bollywood On Screen Jodis Age Gap: 18 नवंबर के दिन रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर निर्माताओं ने रिलीज किया। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ कई एक्टर्स नजर आएंगे। मगर ट्रेलर में लोगों का ध्यान रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सारा अर्जुन की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने खींचा। रणवीर सिंह इस मूवी में अपनी उम्र से 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग रोमांस करते दिखाई देंगे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र के फासले ने लोगों को हैरान कर दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान ने फिल्म 'दबंग' में काम किया था। इस जोड़ी को फैन्स ने काफी पसंद भी किया। बता दें सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की उम्र में 22 साल का बड़ा अंतर है।
अमिताभ बच्चन और शेफाली शाह के बीच 30 साल की उम्र का फासला है। बता दें फिल्म "वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम" में शेफाली शाह ने अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था।
अक्षय कुमार भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'लक्ष्मी' में काम किया था। दोनों की उम्र में लगभग 25 साल का बड़ा अंतर है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन चर्चा में तब आए जब उन्होंने फिल्म 'चीनी कम' में अपनी उम्र से लगभग 29 साल छोटी एक्ट्रेस तब्बू संग काम किया था।
शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की उम्र में लगभग 20 साल की उम्र का अंतर है।
'टीकू वेड्स शेरू' 22 साल की अवनीत कौर ने 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग काम किया। अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उम्र में 27 साल का बड़ा फासला है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर कई रिलीज हो गया है। 40 साल के रणवीर सिंह इस मूवी में 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग ऑनस्क्रीन रोमांस फरमाते नजर आएंगे। दोनों के बीच 20 साल का उम्र का फासला है।