साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े परदे पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स अपनी मूवीज में फ्रेश जोड़ियों को कास्ट करते हैं। कई बार यह जोड़ियां दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहती है तो कई बार विफल रहती हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने को-स्टार की वजह से फिल्मों को करने से इंकार कर दिया था। इस लिस्ट में रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।
रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा दोनों ही इंडियन सिनेमा के टॉप एक्टर हैं। रणबीर कपूर ने एक मूवी इसलिए साइन नहीं की थी कि क्योंकि उसमें सोनाक्षी सिन्हा थी। रणबीर कपूर को लगता था कि सोनाक्षी संग उनकी केमिस्ट्री अच्छी नहीं लगेगी।
अमिताभ बच्चन ने भी करीना कपूर संग मूवी के ऑफर को इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उस दौरान उनके बेटे अभिषेक का रिश्ता करिश्मा कपूर से टूट गया था। बाद में करीना की इन फिल्मों में रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में दीपिका पादुकोण की जगह मेकर्स कैटरीना कैफ को कास्ट करने वाले थे लेकिन रणवीर उस समय नए थे और कैटरीना कैफ ने अभिनेता संग मूवी करने से मना कर दिया था।
'बदतमीज दिल' के लिए एकता कपूर और करण जौहर ने करीना कपूर और इमरान हाशमी को साइन किया था। इमरान हाशमी संग किसिंग सीन ना करने की वजह से करीना कपूर ने यह मूवी छोड़ दी थी।
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी। इस मूवी को ऐश्वर्या ने इमरान हाशमी की वजह से रिजेक्ट कर दिया था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि इमरान हाशमी के बार ऐश्वर्या को प्लास्टिक कह दिया था।
'बाजीराव मस्तानी' मूवी सबसे पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी। दोनों के ब्रेकअप के बाद इस कपल को कास्ट करना नामुमकिन जैसा था। ऐश्वर्या ने भी सलमान खान संग काम करने से मना कर दिया था।