मम्मी-पापा बनने से पहले रोमांटिक हुए रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, एक्टर की वाइफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Randeep Hooda and Lin Laishram Pics: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस बीच रणदीप और लिन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Mar 9 2026, 18:27 IST
मम्मी-पापा बनने से पहले रोमांटिक हुए रणदीप हुड्डा और लिन लैशरामImage Credit : Instagram01 / 06

मम्मी-पापा बनने से पहले रोमांटिक हुए रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

Randeep Hooda and Lin Laishram Pics: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रणदीप और लिन के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। इस बात से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस बीच रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

रणदीप हुड्डा ने शेयर की फोटोजImage Credit : Instagram02 / 06

रणदीप हुड्डा ने शेयर की फोटोज

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे पैरेंटहुड की इस खूबसूरत यात्रा को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।

रणदीप और लिन ने दिए पोजImage Credit : Instagram03 / 06

रणदीप और लिन ने दिए पोज

तस्वीरों में रणदीप और लिन साथ में पोज दे रहे हैं। एक फोटो में रणदीप प्यार से लिन के पेट पर हाथ रखे हुए हैं और दोनों एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का रोमांटिक अंदाजImage Credit : Instagram04 / 06

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का ये रोमांटिक अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। इन फोटोज से लोगों की नजरें नहीं हट रही है।

लिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपImage Credit : Instagram05 / 06

लिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सामने आई इस फोटो में लिन अपना बेबी बंप दिखा रही है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा और लिन की शादीImage Credit : Instagram06 / 06

रणदीप हुड्डा और लिन की शादी

बताते चलें कि रणदीप हुड्डा और लिन ने सालों की डेटिंग के बाद साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!