रणबीर कपूर से हाइट में पांच आंगुल छोटी है आलिया भट्ट, नीतू कपूर आती थी ऋषि कपूर के कंधे तक, जानें कपूर खानदान में कौन सबसे लंबा

फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान का बोल बाला है। चाहे राज कपूर के बेटों की बात करें या पोते-पोतियों की हर कोई अपनी फील्ड में कमाल कर रहा है। आज हम आपको कपूर खानदान के सदस्यों की हाइट की बात करने जा रहे हैं। ऋषि कपूर से लेकर राहा कपूर तक किसकी कितनी हाइट है आपको बताते हैं।

कपूर खानदान में कौन है सबसे बड़ा और कौन है सबसे छोटा
01 / 06

कपूर खानदान में कौन है सबसे बड़ा और कौन है सबसे छोटा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान सबका फेवरेट है। चाहते ऋषि कपूर हो या आलिया भट्ट हर किसी को फैंस भरपूर प्यार करते हैं। वहीं इन स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी हर कोई बेहद उत्साहित नजर आता है। आज हम आपको कपूर फैमिली का हाइट चार्ट बता रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक कौन है छोटा और कौन है बड़ा यहाँ पढें

ऋद्धिमा कपूर
02 / 06

ऋद्धिमा कपूर

ऋषि कपूर की लाडली बेटी ऋद्धिमा कपूर हाइट में अपने भाई पर गई है। ऋषि कपूर के दोनों बच्चों की हाइट लंबी है। बात करें उनकी बेटी ऋद्धिमा की तो वह लगभग 5 फुट 4 इंच हैं।

नीतू कपूर
03 / 06

नीतू कपूर

ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर हाइट में छोटी नहीं हैं। सामान्य एक्ट्रेस की तरह ही उनकी हाइट 5 फुट 5 इंच के करीब है। हील पहने के बाद वह दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के कंधे तक आती हैं।

ऋषि कपूर
04 / 06

ऋषि कपूर

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर आपको दिखने में भले छोटे लगते हैं। लेकिन उनकी हाइट अच्छी खासी थी। वह अपनी उम्र के सबसे हैंडसम एक्टर कहे जाते थे। बता दें कि उनकी हाइट करीब 5 फुट 6 इंच थी।

रणबीर कपूर
05 / 06

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को हाइट और लुक के मामले में वरदान मिला है। एक्टर की हाइट 6 फुट से ऊपर है। वह अपने घर में सबसे लंबे हैं। दिखने में भी रणबीर कपूर लंबे-तगड़े लगते हैं।

आलिया भट्ट
06 / 06

आलिया भट्ट

कपूर खानदान में वैसे तो सबकी हाइट सामान्य है लेकिन बहु आलिया भट्ट सभी से छोटी है। आलिया भट्ट की हाइट की बात करें तो वह 5 फुट 2 इंच है। वह अपने परिवार में सबसे छोटी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited