बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा काफी समय से बॉलीवुड की फिल्मों से दूर अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड में सिक्का चला करता था। अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान, सलमान खान संग फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। इस फिल्मी करियर के दौरान अनुष्का शर्मा के अफेयर्स की भी खबरें सामने आईं। अनुष्का शर्मा का नाम रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स से जुड़ा। तो चलिए जानते हैं विराट संग शादी से पहले अनुष्का शर्मा का किन-किन सेलेब्स के साथ अफेयर रहा है।
अनुष्का शर्मा ने जब अपने करियर की शुरुआत की तब एक्ट्रेस का पहला अफेयर जोहेब यूसुफ (Zoheb Yusuf) से बताया जाता है। अनुष्का और जोहेब यूसुफ ज्यादा लंबे समय तक साथ नहीं रहे।
जोहब यूसुफ से ब्रेकअप के बाद अनुष्का शर्मा के दिल में एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एंट्री मारी। अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और रणवीर के बीच कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन एक विवाद ने दोनों के रिश्ते में दरार ली दी।
अनुष्का शर्मा की अफेयर लिस्ट में आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी शामिल है। अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के अफेयर की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली से पहले अनुष्का शर्मा का दिल क्रिकेटर सुरेश रैना पर आया था। खबरों के मुताबिक दोनों पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। आपको बता दें कि दोनों ने अफेयर की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से फिल्म बदमाश कंपनी की शूटिंग के दौरान जुड़ा था। एक-दूसरे के करीब आए। खबरें के मुताबिक एक पार्टी में शाहिद और अनुष्का का किसिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे।
अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अफेयर की खबरें भी एक समय पर खूब वायरल हुई थी। अनुष्का और अर्जन कपूर को कई बार साथ में देखा गया था।