​प्रेमानंद महाराज भी हुए राजपाल यादव के कायल...जटिल मंत्र सुनाकर किया इम्प्रेस, बने श्रीकृष्ण का मनसुखा​

​बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव हाल ही में प्रेमानन्द महाराज की शरण में पहुंचे। राजपाल यादव ने गुरुजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। राजपाल यादव और प्रेमानन्द महाराज की ये एकांत वार्तालाप की वीडियो सामने आई है। जिसमें काफी हंसी-मजाक देखने को मिला।

राजपाल यादव ने प्रेमानन्द महाराज को किया खुश
01 / 07
Image Credit : Instagram

राजपाल यादव ने प्रेमानन्द महाराज को किया खुश

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी स्टार राजपाल यादव आज वृंदवान पहुंचे। वह प्रेमानन्द महाराज से मिलने उनके आश्रम गए । जहां पर उन्होंने महाराज के दर्शन किए आशीर्वाद लिया और गुरु मंत्र सुनाया। इस वार्तालाप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस दोनों की इस बातचीत को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो में दोनों के बीच काफी दिलचस्प बातें सुनने को मिल रही हैं ।

खुद को बताया मनसुखा
02 / 07
Image Credit : Instagram

खुद को बताया मनसुखा

राजपाल यादव ने गुरुजी को बताया कि मैं मनसुखा हूं, मानो ये द्वापर युग है और श्रीकृष्ण जी धरती पर आए हैं और हम सभी उनके सखा हैं। राजपाल यादव की बातें सुनकर प्रेमानन्द महाराज ने कहा कि ऐसा ही मानते रहिए । यह बहुत अच्छी बात है ।

खूब हँसे प्रेमानन्द महाराज
03 / 07
Image Credit : Instagram

खूब हँसे प्रेमानन्द महाराज

प्रेमानन्द महाराज ने राजपाल यादव को कहा कि आप पूरे भारत को हंसाते हैं , आप महान हैं। एक्टर की बातें सुनकर खुद प्रेमानन्द महाराज भी जमकर हंसे, ये वार्तालाप का समय एकदम मजाकिया हो गया ।

बन गया खुशी का माहौल
04 / 07
Image Credit : Instagram

बन गया खुशी का माहौल

प्रेमानन्द महाराज और राजपाल यादव की बातों से सारा माहौल एकदम हंसी-ठिठोली वाला हो गया। वहां बैठ हर इंसान जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगा।

राजपाल यादव को मिली भेंट
05 / 07
Image Credit : Instagram

राजपाल यादव को मिली भेंट

एकांत वार्तालाप से जाते ही हुए प्रेमानन्द महाराज ने राजपाल यादव को एक भेंट भी दी। उनके हाथ में प्रसाद की पोटली बंधी हुई नजर आई। जिसे वह खुशी-खुशी स्वीकार करते दिखाई दिए।

सुनाया गुरु मंत्र
06 / 07
Image Credit : Instagram

सुनाया गुरु मंत्र

राजपाल यादव ने प्रेमानन्द महाराज को भगवान कृष्ण का गुरु मंत्र सुनाया साथ ही सुखी जीवन का राज भी पूछा। राजपाल यादव से भगवान कृष्ण की आराधना का मंत्र सुनकर प्रेमानन्द महाराज भी इंप्रेस हो गए।

वायरल हो रही वीडियोज
07 / 07
Image Credit : Instagram

वायरल हो रही वीडियोज

राजपाल यादव और प्रेमानन्द महाराज की वार्तालाप की ये वीडियोज जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि राजपाल यादव की ये बातें महाराज के साथ सबसे खास हैं ।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited