प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय को शादी में हुई ये बीमारी, खुद दिखाए गले पर बने लाल निशान

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भाभी नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें शादी के फंक्शन्स की वजह से गले पर रैशेज हो गए हैं, जिस कारण लाल-लाल निशान बन गए हैं। शादी के फंक्शन्स में नीलम उपाध्याय ने भारी ज्वैलरी पहनी थी, जिस कारण उनके गले की ये हालत हुई है। आइए आपको नीलम की वायरल होती तस्वीर दिखाते हैं...

प्रियंका चोपड़ा की भाभी को शादी के दौरान हुई बड़ी दिक्कत गले पर पड़े गए लाल-लाल निशान
01 / 07

प्रियंका चोपड़ा की भाभी को शादी के दौरान हुई बड़ी दिक्कत, गले पर पड़े गए लाल-लाल निशान

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। नीलम उपाध्याय इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जिंदगी से जुड़ी जानकारियां देती रहती हैं। ताजा अपडेट के अनुसार नीलम को शादी के फंक्शन्स की वजह से गले पर रैशेज की बीमारी हो गई है। असल में नीलम ने शादी के दौरान काफी भारी-भारी ज्वैलरी और कपड़े पहने थे, जिस कारण उनकी ये हालत हुई है। आइए आपको नीलम की बीमारी और उनकी शादी के बारे में आपको और भी जानकारियां देते हैं...

7 जन्मों के लिए सिद्धार्थ की हुईं नीलम उपाध्याय
02 / 07

7 जन्मों के लिए सिद्धार्थ की हुईं नीलम उपाध्याय

नीलम उपाध्याय ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के साथ शादी रचाई है। इस शादी के साथ ही सिद्धार्थ और नीलम 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। नीलम ने इन तस्वीरों के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

नीलम ने शादी में पहनी थी भारी ज्वैलरी
03 / 07

नीलम ने शादी में पहनी थी भारी ज्वैलरी

नीलम ने शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनके अनुसार उन्होंने शादी में काफी भारी ज्वैलरी पहनी थी। इस ज्वैलरी की वजह से उनको त्वचा से रिलेटिड बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से उनके गले पर लाल-लाल निशान बन गए हैं।

ज्वैलरी के साथ-साथ नीलम का लहंगा भी था भारी
04 / 07

ज्वैलरी के साथ-साथ नीलम का लहंगा भी था भारी

नीलम की ज्वैलरी के साथ-साथ उनका लहंगा भी भारी था। इस कारण भी उन्हें त्वचा से जुड़ी परेशानी हुई है। अगर इनमें से कोई एक भी चीज हल्की होती तो शायद उन्हें इतनी बड़ी परेशानी नहीं होती।

मुंबई के मौसम ने भी किया बुरा हाल
05 / 07

मुंबई के मौसम ने भी किया बुरा हाल

भारत में इस बार जल्दी सर्दियां खत्म हो गई हैं। मुंबई में वैसे ही ठंड नहीं पड़ती है। जिस मौसम में नीलम ने शादी की है, उसमें मुंबई में गर्मी है। मुंबई की इस गर्मी की वजह से भी उनके गले को नुकसान हुआ है।

भाई की शादी पर काफी खुश थीं प्रियंका चोपड़ा
06 / 07

भाई की शादी पर काफी खुश थीं प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भाई निक की शादी के मौके पर काफी खुश थीं। उन्होंने न केवल जमकर डांस किया बल्कि परिवारजनों के साथ मिलकर जमकर एन्जॉय भी किया। देसी गर्ल के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

नीलम के फैंस न हो परेशान जल्द ठीक हो जाएगी एलर्जी
07 / 07

नीलम के फैंस न हो परेशान, जल्द ठीक हो जाएगी एलर्जी

नीलम के फैंस को हम बता दें कि इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। शादी में कई लड़कियों को ऐसी एलर्जी हो जाती है जो थोड़े समय में ठीक हो जाती है। भारी कपड़े और ज्वैलरी की वजह से ऐसे लाल निशान बनना आम हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited