बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। बता दें कि कृष 4 के लिए कई एक्ट्रेसेस लाइन में थी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका को ऋतिक रोशन की कृष 4 में फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है, जो लोग पुरानी बातें भूल गए हों, उन्हें बता दें कि प्रियंका ने कृष सीरीज की आखिरी दो फिल्मों में लीड रोल किया था।
बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर को लेकर भी कई खबरें वायरल हुई थी। ऐसा कहा गया था कि वो फिल्म कृष 4 में नजर आएंगी। हालांकि अब उनके फैंस का सपना टूट गया है।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम शामिल है। फैंस चाहते थे कि कृष 4 में आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करें। हालांकि अब प्रियंका की एंट्री से आलिया के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन को साथ देख फैंस सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। प्रियंका और ऋतिक रोशन ने कई फिल्मों में धमाल मचाया है।
फिल्म कृष 4 को लेकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये फिल्म कृष 4 धमाल मचाने वाली है। लोगों का ये मानना है कि ऋतिक और प्रियंका की फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ देगी।