एल्विश यादव की सरेआम माटी पलीत कर चुके हैं ये सितारे, गुत्थम-गुत्थी तक पहुंच चुकी है बात
Elvish Yadav Enemies: फेमस यूट्यूबर और अब टीवी सेलेब बन चुके एल्विश यादव अपनी कंट्रोवर्सिज के लिए काफी मशहूर हैं। इन दिनों एल्विश यादव का नाम फिर एक बार विवादों में आ गया। जानिए उन स्टार्स का नाम जो एल्विश यादव संग लड़ाई कर चुके और अब एक-दूजे के कट्टर दुश्मन भी बन गए।
एल्विश यादव के कट्टर दुश्मन हैं ये लोग
Elvish Yadav Enemies: टीवी स्टार और यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। भले ही इन दिनों एल्विश शो 'लाफ्टर शेफ 3' में हिस्सा लेकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनकी कंट्रोवर्सी अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में हम उन स्टार्स का नाम बताएंगे जो उनके साथ दो-दो हाथ कर चुके हैं।
प्रिंस नरूला
टीवी एक्टर प्रिंस नरूला और एल्विश यादव की दुश्मनी 'रोडीज' शो के दौरान हुई। सिर्फ यही नहीं दोनों के बीच इतनी भयंकर लड़ाई हुई की प्रिंस ने एल्विश को थप्पड़ मारने तक की धमकी दे डाली।
अविनाश सचदेव
शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के दौरान अविनाश सचदेव और एल्विश यादव भी एक दूजे से भिड़े थे। दरअसल शो के दौरान एल्विश ने कहा था कि बेवकूफ का बच्चा। ये सुन अविनाश का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया था।
ध्रुव राठी
एल्विश यादव और ध्रुव राठी के बीच हुई कंट्रोवर्सी ने पूरे सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया था। एल्विश ने जहां सरकार का समर्थन करते हुए ध्रुव पर निशाना साधा। दूसरी तरफ ध्रुव ने भी एल्विश की खिल्ली उड़ाने में जरा सी भी देर नहीं की।
अभिषेक मल्हान
शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विसश यादव बने थे जिन्होंने अभिषेक मल्हान को करारी हार दी। शो खत्म होने के बाद अभिषेक ने एल्विश पर आरोप लगाया कि वे उनके बारें में गलत पीआर खबरें फैला रहे हैं।
बेबीका ध्रुवे
शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के दौरान बेबीका ध्रुवे और एल्विश यादव के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी। शो खत्म होने के बाद भी बेबीका अक्सर एल्विश यादव से जुड़े बयान देती रहती हैं।
मैक्सटर्न
एल्विश यादव ने मैक्सटर्न को थप्पड़ मारा था ये सभी को याद है। दोनों के बीच बहुत बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। अभी हाल ही में शो 'द 50' में मैक्सटर्न ने दावा किया की लड़ाई के बाद एल्विश ने उन्हे 1 लाख रूपय दिए थे।
पहले शेर था भारत का राष्ट्रीय पशु तो टाइगर को क्यों बनाया गया, वजह जानकर गर्व से चौड़ा होगा सीना
दासुन शनाका ने लगाया सबसे तेज अर्धशतक, रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
लाखों करोड़ों छापकर भी धोखाधड़ी पर उतर आए ये सितारे, चार पैसे के चक्कर में बेच खाया जमीर
IND vs NAM मैच में टूटने वाले हैं ये 5 रिकॉर्ड, नामीबिया के खिलाफ भारत का दूसरा मुकाबला
पेरेंटिंग के लिए 777 नियम क्या है? महज 21 मिनट में संवार सकते हैं बच्चों का फ्यूचर
Airtel ने मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन की खत्म, ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लॉन्च किया नया 'AI अलर्ट सिस्टम'
बस इन लोगों के टायर से ही बजेगा म्यूजिक, मुंबई की म्यूजिकल रोड के बारे में जान लें ये अहम बात
Viral Video: ये तो गजब ही है...बाइक पर महिलाओं को ऐसे बिठाया, देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया
Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi: इस वेलेंटाइन्स डे पार्टनर पर बरसाएं मोहब्बत, इन रोमांटिक शायरी से कहें दिल की बात
PM Surya Ghar Yojana: फ्री में घर पर लगेगा सोलर पैनल, इस मोबाइल ऐप से करें अप्लाई
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited