2024 में TV की दुनिया में हुए ये बड़े बवाल, किसी ने फैलाई मौत की झूठी खबर तो किसी का हुआ तलाक

Top Controversy Of 2024 Year: साल 2024 खत्म होने वाला है, ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए इस साल में हुई सबसे बड़ी विवादों के बारें में। इस लिस्ट में पूनम पांडे से लेकर रूपाली गांगुली जैसे सितारों की कंट्रोवर्सी शामिल है।

इस साल TV में हुई ये बड़ी कंट्रोवर्सी एक-एक के बारें में जान लगेगा झटका
01 / 07

इस साल TV में हुई ये बड़ी कंट्रोवर्सी, एक-एक के बारें में जान लगेगा झटका

Top Controversy Of 2024 Year: टीवी इंडस्ट्री के लिए ये साल काफी मजेदार होने के साथ-साथ कंट्रोवर्सी से भरा रहा। किसी एक्टर ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई तो किसी का तलाक हो गया। साल 2024 खत्म होने वाला है, ऐसे में आज अपनी इस रिपोर्ट में हम बताने जा रहे हैं उन बड़े विवादों के बारें में जिसके चलते टीवी इंडस्ट्री की नीवं तक हिल गई थी। इन विवादों ने दर्शकों का खूब ध्यान भी खींचा था।

सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने लगाए रूपाली गांगुली पर इल्जाम
02 / 07

सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने लगाए रूपाली गांगुली पर इल्जाम

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा का कहना था कि एक्ट्रेस ने अश्विन की एक्स पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और गहने भी चुराए थे। सिर्फ यही नहीं ईशा का दावा था कि रूपाली एक साइको और पति को कंट्रोल करने वाली पत्नी हैं। इन सब इल्जामों के बीच रूपाली ने ईशा पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।

Asim Riaz और Rohit Shetty के बीच हुई थी लड़ाई
03 / 07

Asim Riaz और Rohit Shetty के बीच हुई थी लड़ाई

इसी साल 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर असीम रियाज और होस्ट रोहित शेट्टी की बहस हुई थी जो एक लड़ाई में तब्दील हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं बात इतनी बढ़ गई थी असीम को मेकर्स ने शो से बाहर निकाल दिया था।

Armaan Malik ने मारा था Vishal Pandey को थप्पड़
04 / 07

Armaan Malik ने मारा था Vishal Pandey को थप्पड़

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के दौरान अरमान ने विशाल पांडेको पत्नी कृतिका पर कमेन्ट करने के चलते हाथ उठा दिया था। ऐसे में इस वजह से घर में खूब बवाल हुआ था। दरअसल अरमान की पहली पत्नी पायल ने बताया था कि कृतिका को लेकर विशाल की नियत खराब है।​

Poona Pandey ने फैलाई थी मौत की झूठी खबर
05 / 07

Poona Pandey ने फैलाई थी मौत की झूठी खबर

मशहूर एक्ट्रेस और लॉकअप कंटेस्टेंट पूनम पांडे ने इस साल एक ऐसा पब्लिसिटी स्टंट किया था जिसे लोग आज भी याद करते हैं। सर्वाइकल कैंसर को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी।

Asim Riaz और Himanshi Khurana का हुआ ब्रेकअप
06 / 07

Asim Riaz और Himanshi Khurana का हुआ ब्रेकअप

इसी साल 2024 के शुरुआत में असीम रियाज और हिमांशी खुर्राना का ब्रेकअप हुआ था। धर्म अलग होने की वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया था। बता दें दोनों की मुलाकात शो बिग बॉस सीजन 13 में हुई थी।

Dalljiet Kaur और Nikhil Patel का हुआ तलाक
07 / 07

Dalljiet Kaur और Nikhil Patel का हुआ तलाक

साल 2023 में दलजीत कौर ने दूसरी बार निखिल पटेल संग शादी की थी। हालांकि साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। कुछ समय बाद दलजीत ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited